Google Analytics —— Meta Pixel

दो दिवसीय भोरमदेव महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, 19 और 20 मार्च को ये कलाकार बांधेंगे समा

Bhoramdev Mahotsav : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में 27वें भोरमदेव महोत्सव की तैयारियां जोरो पर हैं। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने भोरमदेव महोत्सव 2023 की तैयारयों का जायजा लिया। भोरमदेव महोत्सव का आयोजन 19 और 20 मार्च दो दिन का होगा। इस दो दिवसीय महोत्सव में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति की झलक दिखेगी। साथ ही साथ इस महोत्सव में बॉलीवुड के उभरते सिंगर भी अपनी कला की शानदार प्रस्तुति देंगे।

यह भी पढ़ें : ये है दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे प्लेटफॉर्म, लंबाई इतनी कि दर्ज हुआ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम

भोरमदेव महोत्सव के पहले दिन 19 मार्च को बैगा नृत्य मोहतु बैगा और उनके साथी, ग्राम बारपानी बोड़ला, जिले के स्कूली बच्चों का कार्यक्रम। रजउ साहू, जरहा नवागांव बोड़ला, छत्तीसगढ़ी लोक संगीत, पूर्णश्री राउत, रायपुर ओडिसी नृत्य, ऋतु वर्मा भिलाई, पंडवानी, जाकिर हुसैन कोरबा, सुगम संगीत बॉलीवुड फेम और सुनील तिवारी, रायपुर छत्तीसगढ़ी लोक गीत मुख्य आकर्षक के केन्द्र होंगे।

Bhoramdev Mahotsav : बॉलीवुड कलाकार बांधेगे समा

वहीं दूसरे दिन 20 मार्च को समापन आयोजन में जिले के स्कूली बच्चों का कार्यक्रम, डॉ. नीता राजेन्द्र सिंह, खैरागढ़ कत्थक नृत्य, गुरूदास मानिकपुरी, बोड़ला छत्तीसगढ़ी लोक संगीत। अंशिका चौहान, भाटापारा सुगम संगीत, पंडित गोलू दिवाना, दुल्लापुर कवर्धा लोक संगीत, इशिता विश्वकर्मा और ग्रुप, मुम्बई सारेगामापा विजेता, बॉलीवुड फेम सिंगर कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगी। इसके अलावा अल्का चंद्राकर, रायपुर छत्तीसगढ़ी लोकगीत की महफिल से महोत्सव का मंच सजेंगा।

यह भी पढ़ें : राम मंदिर के दर्शन के लिए अब नहीं करना होगा ज्यादा इंतजार, जानिए पीएम मोदी कब करेंगे राम लल्ला की स्थापना

DM ने लिया तैयारियों का जायजा

कवर्धा डीएम जनमेजय महोबे अपनी पूरी प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ आयोजन की तैयारियों के लिए जुटे हुए हैं। भोरमदेव महोत्सव के दौरान मंदिर में दो दिनों तक होने वाली विशेष पूजा अर्चना की तैयारियों के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इन दो दिनों में मंदिर में भगवान शिव का विशेष श्रृंगार, भस्म आरती और रूद्राभिषेक होगा। साथ ही प्राचीन सरोवर में दीप दान भी होंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!