Home Vastu Shastra: इन पौधों को कभी नहीं देना चाहिए अपने घर में जगह, बन सकता है समस्याओं का कारण

Home Vastu Shastra: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र में अलग-अलग चीजों को लेकर अपना एक महत्व हैं। हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र में बताए गए उपायों का भी अपना एक विशेष महत्व हैं। वास्तु शास्त्र में साफतौर पर जानकारी दी गई है कि घर में कौन से पौधे लगाने चाहिए और कौन से नहीं। दरअसल, हम भूल से या अनजाने में घर में कुछ ऐसे पौधे लगा देते हैं जो हमारी आर्थिक हानि और विनाश का कारण बन सकते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक कुछ पेड़ और  वपौधों को घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। नहीं तो घर के लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए इन पौधों को घर के अंदर और आस-पास लगाने से परहेज (Home Vastu Shastra) करना चाहिए।

इन पौधों को अपने घरों में न दें स्थान 

वास्तु शास्त्र के मुताबिक जिन पौधों की पत्तियां या डालियां तोड़ने से उसमें से दूध निकलता हो, ऐसे पौधों को गलती से भी अपने घर में नहीं लगाना चाहिए। इन्हें घर में लगाने से घर-परिवार की उन्नति में रुकावट आती है और धन का नुकसान होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक नागफनी या अन्य कोई भी कांटेदार पौधा घर के अंदर नहीं लगाना (Home Vastu Shastra) चाहिए। माना जाता है कि इससे घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। इससे परिवार के लोगों के बीच आपस में मतभेद पैदा होते हैं, जिनके कारण घर में लड़ाई झगड़े शुरू हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें:- Vastu Tips : घर में है पैसों की तंगी, तुरंत लगाएं ये 5 पौधें, सकारात्मक ऊर्जा के साथ ही होगी धन की वृद्धि

वास्तु शास्त्र के मुताबिक पीपल के पेड़ को घर में लगाना धार्मिक दृष्टि से शुभ समझा जाता है क्योंकि इस पेड़ को पूज्यनीय माना जाता है, लेकिन वास्तु के मुताबिक घर में या घर के आसपास पीपल का पेड़ लगाना शुभ नहीं होता है। इससे घर में काफी आर्थिक नुकसान होता है। अगर व्यवहारिक दृष्टि से देखें तो पीपल के पेड़ की जड़ें काफी दूर तक फैलती हैं, ऐसे में घर के अंदर या आसपास लगाने से घर  (Home Vastu Shastra) की दीवारों को नुकसान पहुंचता है। इसलिए इसे घर के अंदर या आसपास लगाने की मनाही है। 

वास्तु शास्त्र के मुताबिक इमली का पेड़ भी घर में या घर के आसपास लगाने की मनाही होती है। इससे घर के सदस्यों को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। वहीं घर में लोगों के बीच संबंधों में खटास आती है और मनमुटाव बना रहता है।  घर के उत्तर में गूलर और नींबू का पेड़ होने से आंखों से संबंधित बीमारियां होती हैं। घर के आंगन में फलदार पौधे लगाने का भी निषेध बताया गया है। वास्तु के अनुसार घर में फलों के वृक्ष लगाने से बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ता है। फलदार पेड़ों की छाया भी घर पर नहीं पड़ना चाहिए। इससे धनहानि भी होती है।

धन की आवक में होती है कमी

वास्तु शास्त्र के मुताबिक बोन्साई पौधों को घरों में नहीं रखना चाहिए। ये पौधे दिखने में काफी सुंदर होते हैं इसलिए घरों में बतौर सजावट इनका उपयोग किया जाता है। बोनसाई पौधों को घर में लगाने से घर सी तरक्की में रुकावट आती है। घर में सूखे और मुरझाए हुए पौधे नहीं होना चाहिए। इस तरह के पेड़-पौधे घर मे होने से इसका असर घर के आर्थिक हालात पर पड़ता है और धन की आवक में कमी के साथ खर्च में इजाफा हो जाता है।

इन पौधों को दें अपने घर में जगह

घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। तुलसी के पौधे के लिए उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है और नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। घर के बाहर अशोक का पेड़ लगाने से पारिवारिक प्रसन्नता प्राप्त होती रहती है। साथ ही शोक दूर होता है। अशोक का पेड़ लगाने से घर के सदस्यों के बीच प्रेम और सौहार्द्र बढ़ता है। मनी प्लांट भी घर में लगाना शुभ होता है। इस पौधों को घर के दक्षिण पूर्वी दिशा या फिर उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। वास्तु के मुताबिक मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है, जिससे घर-परिवार में लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

घर में बैंगनी रंग के पौधे लगाना शुभ माना जाता है, यह धन लेकर आते हैं। ऐसे पौधे आर्थिक सम्पूर्णता का प्रतीक होते हैं। केले के पेड़ को ईशान या उत्तर में लगाने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। शमी के पेड़ को वास्तु शास्त्र में काफी अच्छा माना गया है। इस पेड़ का महत्व ज्योतिष शास्त्र में भी होता है। इस पेड़ का फूल भगवान शिव का प्रिय होता है। मान्यता है कि शमी के फूल शिवजी को अर्पित करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है। इसलिए इस पौधे को पैसों का पेड़ भी कहा गया है।

वास्तु शास्त्र में अश्वगंधा के पौधे को बेहद ही लाभकारी माना जाता है और इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है। इससे दवाईयां भी बनती हैं और कई फायदे होते हैं। इसके साथ ही सुख-समृद्धि लाता है। आम भाषा में श्वेतार्क को दूध का पौधा के नाम से जाना जाता है। ये पौधा सौभाग्य की पहचान है। मगर जिस भी पौधे से सफेद पदार्थ निकलता है उसे घर के भीतर कभी लगाना नहीं चाहिए। इसलिए आप इसे पौधे को बालकनी या छत पर लगाएं। वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व है। हर चीज को दिशा के हिसाब से रखने से सकारत्मकता बनी रहती है। अगर आप वास्तु नियमों का पालन नहीं करते हैं तो जीवन में तमाम तरह की परेशानियां हो सकती है।

Related Articles

Back to top button