यात्री विमान और हेलिकॉप्टर में जोरदार टक्कर, सभी 67 लोगों की हुई मौत

Washington Plane Crash: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में बड़ा विमान हादसा हुआ है। दरअसल, बुधवार रात को एक यात्री विमान और हेलिकॉप्टर में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें सवार सभी 67 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने सभी की मौत की पुष्टि कर दी है। क्रैश के बाद दोनों विमान पोटोमैक नदी में गिर गए थे। प्लेन में 4 क्रू मेंबर समेत 64 और हेलिकॉप्टर में 3 लोग सवार थे, जिनकी हादसे में जान चली गई। जानकारी के मुताबिक अब तक 40 शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे के बाद अमेरिकी एयरलाइंस का प्लेन पोटोमैक नदी में तीन टुकड़ों में पड़ा मिला है। प्लेन और हेलिकॉप्टर दोनों के फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर यानी ब्लैक बॉक्स मिल गए हैं।
यह भी पढ़ें:- जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूलों का निरीक्षण, कई शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई, पढ़ें पूरी खबर
वॉशिंगटन के फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। नदी में पानी काफी गहरा और मटमैला है। इससे गोताखोरों को कठिनाई आ रही है। रेस्क्यू में कई दिनों का वक्त लग सकता है। घटना रोनाल्ड रीगन एयरपोर्ट के पास हुई। हादसे के बाद एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें और लैंडिंग रोक दी गई है। हादसा US एयरलाइन्स के CRJ700 बॉम्बार्डियर जेट और सेना के ब्लैक हॉक यानी H-60 हेलिकॉप्टर के बीच हुआ। अमेरिकन एयरलाइन्स का जेट कंसास राज्य से वॉशिंगटन आ रहा था। वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हादसे के लिए ओबामा और बाइडेन प्रशासन के दौरान लागू की गई नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। (Washington Plane Crash)
राष्ट्रपति ट्रम्प के मुताबिक DEI यानी विविधता, समानता और समावेश की नीतियों की वजह से एयर हवाई सुरक्षा से जुड़े मानकों से समझौता किया गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। ट्रम्प ने दावा किया है कि DEI प्रोग्राम की वजह से फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं दी। ट्रम्प ने पूर्व ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी पीट बटिगिएग पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के पदों पर दिव्यांग और मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों को भर्ती करने का आरोप लगाया है। ट्रम्प अमेरिका में DEI प्रोग्राम पर पहले ही रोक लगा चुके हैं। इससे पहले ट्रम्प ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर लिखा था कि प्लेन एयरपोर्ट के लिए एकदम सही रास्ते पर था। हेलिकॉप्टर काफी देर से प्लेन की ओर सीधा आ रहा था। रात साफ थी, प्लेन की लाइट्स जल रही थी, फिर भी हेलिकॉप्टर ऊपर या नीचे क्यों नहीं गया या मुड़ा क्यों नहीं। (Washington Plane Crash)

ट्रम्प ने आगे लिखा- कंट्रोल टावर ने हेलिकॉप्टर को यह क्यों नहीं बताया कि उसे क्या करना है, बजाय इसके कि क्या उन्होंने प्लेन देखा है। उन्होंने कहा यह एक बुरी स्थिति है, जिसे रोका जाना चाहिए था। यह अच्छी बात नहीं है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने हादसे में शामिल लोगों के लिए प्रार्थना करने की अपील की थी। PM नरेंद्र मोदी ने भी हादसे को लेकर दुख जताया हैं। उन्होंने X पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को टैग करते हुए लिखा- वॉशिंगटन डीसी में हुए दुखद हादसे में लोगों की जान जाने से हम बहुत दुखी हैं। पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं। हम संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। (Washington Plane Crash)



