PM मोदी को कौन देता है गाली, उन्होंने कहा- रोज खाता हूं 2-3 किलो गाली…
PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना दौरे के दौरान कुछ ऐसा कहा, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें रोजाना 2-3 किलो गाली मिलती हैं, लेकिन उनका शरीर उन गालियों को पोषण में बदल देता है। ये बात उन्होंने BJP कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि लोग मुझे पूछते हैं कि मोदी जी आप थकते नहीं है क्या, तो मैं उनसे कहता हूं कि भगवान ने मेरे शरीर में कुछ ऐसा मैकेनिज्म बनाया है कि गालियां प्रोसेस होकर न्यूट्रिशन बन जाती हैं।
यह भी पढ़ें:- ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क जारी किया फरमान, कर्मचारियों को हफ्ते में 80 घंटे काम, नो फ्री फूड
प्रधानमंत्री ने हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग निराशा और हताशा के कारण, सुबह-शाम मोदी को गालियां देते रहते हैं। पूरी डिक्शनरी उन्होंने मोदी को गाली देने के लिए खपा दी है। मेरी आपसे विनती है कि ऐसी बातों से आप परेशान नहीं होना, क्योंकि उनके पास गालियां देने के सिवाय कुछ बचा ही नहीं है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि मैं तो पिछले 20-22 साल से वैराइटी-वैराइटी की गालियां खा चुका हूं। आप इन गालियों के बारे में चाय पर हंसी-मजाक कीजिए। दूसरे दिन कमल खिलने वाला है, इस खुशी में आगे बढ़िए। (PM Modi Speech)
मोदी को गाली देने वालों को मोदी का जवाब: तेलंगाना में इस बार खिलेगा कमल#Telangana #मोदी pic.twitter.com/AGr87NInyn
— Rajendra Bhandari (@rajubhandaribjp) November 12, 2022
हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट पर जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष के पास उन्हें गाली देने के अलावा कुछ और है ही नहीं। हैदराबाद से पहले PM मोदी ने विशाखापत्तनम में कई विकास परियोजनाओं को लॉन्च किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की उम्मीदों का केंद्र बन गया है। भारत विकास की एक नई कहानी लिख रहा है। जब कई देश संघर्ष कर रहे हैं तब दुनिया की नजरें भारत पर टिकी हुई हैं। कई देश जरूरी सामान की किल्लत से जूझ रहे हैं, कुछ एनर्जी क्राइसिस से जूझ रहे हैं। तकरीबन हर देश अपनी गिरती हुई अर्थव्यवस्था को लेकर परेशान है। (PM Modi Speech)
If anyone decides to play with the dreams of #Telangana people… “Lena ke Dene pad Jayenge”✊🏻 @narendramodi #TelanganaThanksModiJi pic.twitter.com/QK3B6cJbI9
— kasireddy Sindhu Reddy (@iksindhureddy) November 12, 2022
आंध्र यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग कॉलेज में एक पब्लिक मीटिंग को संबोधित करते समय उन्होंने कहा कि भारत कई सेक्टर्स में नई ऊंचाईयों को छू रहा है, वह भी ऐसे समय में जब दुनिया के हालात अच्छे नहीं हैं। यह सिर्फ इसलिए हो पाया है क्योंकि भारत अपने नागरिकों की उम्मीदों और जरूरतों को ऊपर रखकर काम कर रहा है। हमारी हर नीति, हर फैसले का मकसद लोगों की जिंदगी आसान बनाना है। (PM Modi Speech)
My appeal to BJP Karyakartas… pic.twitter.com/tCgARkNxMY
— Narendra Modi (@narendramodi) November 12, 2022
PM मोदी ने कहा कि अमृत काल के दौरान भारत विकास के रास्ते पर तेज बढ़ रहा है और जल्द ही विकसित देश बनने वाला है। विकास की इस यात्रा के कई आयाम हैं। आम लोगों की जरूरतें और बेहतर और मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण इसमें जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमने देखा है कि कैसे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर अलग-थलग सोच के चलते देश को कितना नुकसान झेलना पड़ा है। इसलिए हमारी सरकार एक नई अप्रोच के साथ चल रही है। (PM Modi Speech)
Corruption and dynasty politics are the biggest enemies of progress. BJP is committed to establishing a political culture free from these evils. pic.twitter.com/kaRiROKsuI
— Narendra Modi (@narendramodi) November 12, 2022
वहीं PM मोदी ने कहा कि ये शहर सूचना और प्रौद्योगिकी का किला है। जब मैं ये देखता हूं कि आधुनिक शहर में अंध विश्वास को बढ़ावा दिया जा रहा है तो बहुत दुख होता है। ऐसा लगता है कि यहां कि सरकार ने अंध विश्वास को राज्य में आश्रय दिया हुआ है। यहां तेलंगाना में अंध विश्वास के नाम पर क्या-क्या हो रहा है यह देश के लोगों को जानना चाहिए। अगर तेलंगाना का विकास करना है, उसे पिछड़े पन से निकालना है, तो उसे सबसे पहले यहां के हर तरह के अंध विश्वास को दूर करना होगा। (PM Modi Speech)