Google Analytics —— Meta Pixel

CoWin Data Leak : सरकार ने डेटा लीक पर दी सफाई, कहा कोविन पोर्टल पूरी तरह सुरक्षित

CoWin Data Leak :  डेटा लीक होने की खबरों का खंडन करते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार (Monday) को कहा कि कोविन पोर्टल पूरी तरह से सुरक्षित है. नागरिकों का डेटा सुरक्षित करने के लिए कई तरह के इंतजाम किए गए हैं.

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर, 14 और 15 जून को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोविन पोर्टल  (CoWin Data Leak) पूरी तरह सुरक्षित है. वेब एप्लिकेशन फ़ायरवॉल, एंटी-डीडीओएस, नियमित भेद्यता मूल्यांकन, पहचान और एक्सेस प्रबंधन आदि के साथ कोविन पोर्टल पर पर्याप्त सुरक्षा उपाय मौजूद हैं. केवल ओटीपी प्रमाणीकरण-आधारित डेटा एक्सेस प्रदान किया जाता है.

बिना OTP के नहीं निकलेगी डिटेल

ट्विटर पोस्ट्स पर दावा किया गया कि केवल मोबाइल नंबर लिखकर किसी भी नागरिक की डिटेल (CoWin Data Leak) देखी जा सकती है. हालांकि, हेल्थ मिनिस्ट्री ने साफ किया कि कोविन पोर्टल पर मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन होता है. रजिस्टर्ड नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज किए बिना यूजर्स की पर्सनल डिटेल नहीं देखी जा सकती हैं.

यह भी पढ़ें:- खेलो इंडिया जनजाति खेल राष्ट्रीय प्रतियोगिता, छत्तीसगढ़ फुटबाल विमेंस टीम ने जीता गोल्ड

Back to top button
error: Content is protected !!