Google Analytics —— Meta Pixel

भाठागांव टर्मिनल से ट्रायल सफल, बसों की शहर में नो-एंट्री की नई तारीख 15

रायपुर : भाठागांव में नए बस टर्मिनल के अगस्त में हुए लोकार्पण के बाद पंडरी स्टैंड से बस ऑपरेटरों की शिफ्टिंग और शहर में बसों के घुसने पर रोक की नई तारीख 15 नवंबर आई है।

दरअसल प्रशासन ने बुधवार को नए टर्मिनल से एक-एक कर 32 बसें जगदलपुर रूट पर पचपेड़ीनाका तक तथा 33 बसें भिलाई रूट पर टाटीबंध की ओर रवाना की थी, ताकि टर्मिनल से बसों के शहर से बाहर निकलने में आने वाली दिक्कतों को चेक किया जा सके।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ के बेटी ने फ़िल्म सूर्यवँशी में निभाया पत्रकार का रोल, भारतीय फिल्म के कई विज्ञापनों में आ चुकी है नजर

30 मिनट में टर्मिनल

दोनों ही सड़कों से बसें बिना किसी बाधा के औसतन 30-30 मिनट में टर्मिनल में लौटने लगीं। इस आधार पर ट्रायल सफल करार दिया गया। इसके बाद उच्चपदस्थ सूत्रों ने संकेत दिए कि प्रशासन शहर में बसें बैन करने का आदेश 12 नवंबर निकालेगा।

उस तारीख से शिफ्टिंग के लिए ऑपरेटरों को रविवार तक यानी दो दिन दिए जाएंगे। 15 नवंबर से तमाम बसें पंडरी के बजाय नए टर्मिनल से छूटेंगी। पुलिस अफसरों के मुताबिक इसी तारीख से जो भी बस शहर में मिलेगी, उसे जब्त कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़े:KBC13 : केबीसी के मंच पर लगेगा कॉमेडी का तड़का, कपिल शर्मा और सोनू सूद के साथ जमकर ठहाके लगाएंगे अमिताभ

नए टर्मिनल से शाम 5 बजे पहली बस पचपेड़ी नाका के लिए निकली। इसके बाद एक-एक कर 31 बसों को छोड़ा गया। भाठागांव से पचपेड़ी नाका की दूरी लगभग ढाई किलोमीटर है। टर्मिनल से निकलकर बस भाठागांव चौक गई, जहां ट्रैफिक दबाव से सामना हुआ। पुलिस ने एक ओर ट्रैफिक रोका, तब बसें बढ़ीं और सर्विस रोड से होकर रिंग रोड-1 पर आ गईं।

इसे भी पढ़े:पेट्रोल – डीजल पर लगातार मिल रही राहत , जाने आज क्या है आपके शहर में तेल की कीमत

संतोषीनगर ब्रिज पार करने के बाद बस फिर सर्विस रोड पर उतरी तो थोड़ा जाम लगा और बस फिर पचपेड़ी नाका ब्रिज के नीचे करीब 5 मिनट फंसी। वहां से बसें इसी मार्ग से भाठागांव लौटीं।

सर्विस रोड पर ही दिक्कत सबसे ज्यादा थी, क्योंकि दोनों ओर गाड़ियां पार्क थीं। हर 100 मीटर पर बिजली खंभे और ट्रांसफार्मर से व्यवधान हुआ लेकिन बिना किसी बड़ी दिक्कत के बसें भाठागांव टर्मिनल लौट आईं।

ऐसा रहेगा नए टर्मिनल का रूट

बिलासपुरकवर्धा रूट से आने वाली बसें सिलतरा से भनपुरी तिराहा, रिंग रोड-2, टाटीबंध, सरोना होते हुए भाठागांव आएगी।

बलौदबाजारबिलाईगढ़ की बसें विधानसभा ओवरब्रिज से रिंग रोड-3, मंदिरहसौद, जोरा, तेलीबांधा चौक से भाठागांव जाएंगी।

ओडिशा-महासमुंद की बसें तेलीबांधा तक आएंगी, यहां से रिंग रोड-1 से होती हुई सीधे भाठागांव बस टर्मिनल तक पहुंचेंगी।

बस्तर-धमतरी से आने वाली बसें पचपेड़ीनाका से सर्विस रोड पर लेफ्ट टर्न लेकर रिंग रोड-1 पर पहुंचेंगी और भाठागांव जाएंगी।

Back to top button
error: Content is protected !!