पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भिड़े मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री, CM सुक्खू ने कहा- पूर्व CM को हो गया है मीडिया फीवर

Himachal CM Ex CM: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आपस में भीड़ गए हैं। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस के अलग-अलग नेताओं के बयानों पर भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता हल्की टिप्पणियां कर रहे हैं, जबकि हर नागरिक देश और प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है। कांग्रेस नेताओं के बयानों से ऐसा लगता है कि वे भारत के साथ नहीं, बल्कि पाकिस्तान के साथ खड़े हैं। कांग्रेस के सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई बिना सिर वाली तस्वीर उनकी नीचता की सोच का बहुत बड़ा उदाहरण है।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी हिंदुओं को मिली बड़ी राहत, डिप्टी CM शर्मा ने कहा- अभी रह सकते हैं पाकिस्तानी पीड़ित
पूर्व CM ने कहा कि यह राहुल गांधी की सहमति के बिना नहीं हुआ होगा, क्योंकि उस व्यक्ति की सोच इस तरह की है। हिमाचल प्रदेश के एक मंत्री ने जिस तरह के बयान दिए हैं वो दुर्भाग्यपूर्ण है। वो हमेशा ऐसे बयान देते रहते हैं। मुख्यमंत्री को इसका संज्ञान लेना चाहिए कि वो मंत्रिमंडल में रहने के लायक हैं या नहीं इस बात को सुनिश्चित करें। इस पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जिस दिन पूरा देश शोक में था, उस दिन जयराम ठाकुर नाच रहे थे। वे उन लोगों पर ऊंगली उठा रहे हैं, जिन्होंने देश की एकता-अखंडता के लिए प्राणों का बलिदान दिया है, जिन्होंने देश को मजबूती प्रदान की। जयराम ठाकुर को मीडिया फीवर हो गया है, वह अनाप-शनाप बयानबाजी करते हैं। यह उन्हें शोभा नहीं देता, वह राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने राज्य के संसाधनों को लुटाया है, हम इसकी रक्षा कर रहे हैं और अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं। (Himachal CM Ex CM)
हर वर्ग के लोग, विपक्ष सरकार के साथ: प्रशांत किशोर
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आतंकी हमले पर कहा कि कुछ चीजें केंद्र सरकार का मामला है। देश की विदेश नीति, सुरक्षा, केंद्र सरकार का मामला है। देश की जनता, हर वर्ग के लोग, विपक्ष सरकार के साथ है। हम, देश का हर नागरिक जो देश से प्यार करता है, इस घटना की निंदा करता है और सरकार के फैसले के साथ खड़ा रहेगा। कांग्रेस के ‘गायब’ पोस्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस द्वारा ‘सर तन से जुदा’ प्रकार के सोशल मीडिया पोस्ट को डिलीट करने या गायब करने से क्या कांग्रेस की पाकिस्तान भक्ति, पाकिस्तान के प्रति नरम रुख वाली मानसिकता खत्म हो जाएगी ? एक-एक करके कांग्रेस नेताओं ने पाकिस्तान को क्लीन चिट दे दी, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। (Himachal CM Ex CM)
जेएनयू में चीनी अध्ययन के प्रोफेसर का बयान
जेएनयू में चीनी अध्ययन के प्रोफेसर और पूर्वी एशियाई अध्ययन केंद्र के अध्यक्ष श्रीकांत कोंडापल्ली ने कहा कि अगर आप इतिहास देखें, 1965 का भारत-पाकिस्तान युद्ध, 90 के दशक में 1971 का कारगिल युद्ध, जब आप इन घटनाओं को देखते हैं, तो चीन ने पाकिस्तान का अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन किया था, लेकिन सीधे तौर पर नहीं। 2025 में, वे सीधे समर्थन कर सकते हैं। हालांकि, ऐसे कारण हैं कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) पहले से ही मौजूद है। उन्होंने इस पर 52 बिलियन डॉलर खर्च किए हैं, और भले ही चीनियों की खुद पाकिस्तान के साथ आतंकवाद की समस्या है। अगर भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी होती है, अगर चीनी हताहत होते हैं, तो संभावना है कि चीन भारत-पाकिस्तान के आगामी संघर्ष में अधिक प्रत्यक्ष भूमिका निभा सकता है। (Himachal CM Ex CM)
चीनी समर्थन की उम्मीद नहीं करनी चाहिए: कोंडापल्ली
श्रीकांत कोंडापल्ली ने कहा कि चीनी विदेश मंत्री वांग यी के भाषण में पाकिस्तानियों के साथ जिस सदाबहार दोस्ती की बात दोहराई गई थी, वह बरकरार है। हमें चीन के साथ आतंकवाद-रोधी मामलों में किसी चीनी समर्थन की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि चीनी प्रवक्ता ने 22 अप्रैल को हुई घटना की निंदा की है। हालांकि भारत को कोई समर्थन नहीं दिया गया। चीन के विदेश मंत्री ने 27 अप्रैल को अपने पाकिस्तानी समकक्ष से बात की और उन्होंने कहा कि आतंकी हमलों की त्वरित और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यह सुझाव काफी अजीब और समस्याग्रस्त लगता है। चीनी प्रस्ताव समय खरीदने और बिहार चुनाव अभियान में PM मोदी के किए गए किसी भी वादे को टालने जैसा लगता है, बजाय आतंकवाद-रोधी प्रयासों में भारत का समर्थन करने के। (Himachal CM Ex CM)



