उद्योग-धंधे और व्यापार से पैदा होने वाले रोजगारों में स्थानीयों को दें प्राथमिकता: CM साय
CM Sai on Employment: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 64वें वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से मुख्यमंत्री का गजमाला पहनाकर स्वागत और अभिवादन किया गया। साथ ही उन्हें प्रभु राम की प्रतिमा भेंट की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में व्यापार और उद्योगों की सतत उन्नति और विकास हो। आप सभी का व्यवसाय खूब फले-फूले और तरक्की करे। अपने उद्योग-धंधे और व्यापार से पैदा होने वाले रोजगारों में स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता दें।
यह भी पढ़ें:- विकास की पटरी पर सरपट दौड़ता छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पूरे प्रदेश में लगभग 12 लाख व्यापारी हैं और राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देने में उद्योगों का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है। यहां की धरती उर्वर है और किसान मेहनतकश हैं। यहां धान की बंपर पैदावार होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खनिज संपदा का भी विपुल भंडार है। लोहा, कोयला, टिन, बॉक्साइट जैसे बहुमूल्य खनिज यहां उपलब्ध है। प्रदेश लघु वनोपजों के संग्रहण में भी अग्रणी है। पानी और बिजली की भी पर्याप्त उपलब्धता है। इस तरह प्रदेश में उद्योगों के विकास की असीम संभावनाएं मौजूद हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले कुछ सालों में व्यवसाय के अनुकूल वातावरण तैयार करने का काम किया है। (CM Sai on Employment)
राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित 'छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज' के 64वें वार्षिक सम्मेलन में सम्मिलित हुआ।
छत्तीसगढ़ का व्यापारी वर्ग प्रदेश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ को उन्नति के… pic.twitter.com/rDCw5IPkDv
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) January 27, 2024
उन्होंने कहा कि उद्योगों के विकास को बढ़ावा देने के लिए अनेकों निर्णय लिए गए हैं, जिससे व्यापार आसान और सुगम हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए समर्पित होकर कार्य करेगी। भारत के विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का संकल्प भी निश्चित ही पूरा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पुनीत अवसर पर छत्तीसगढ़ के व्यवसायियों द्वारा सुगंधित चावल, सब्जियां भे गई है। साथ ही अयोध्या धाम में 60 दिनों तक श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था करने का भी काम व्यापारी भाइयों ने किया है। मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर मोदी की सभी गारंटी पूरी करने की बात भी दोहराई। (CM Sai on Employment)
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 64वें वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय।
श्री साय ने कहा कि पूरे प्रदेश में लगभग 12 लाख व्यापारी हैं और राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देने में उद्योगों का बहुत बड़ा योगदान है।
उन्होंने कहा कि उद्योग और व्यापार… pic.twitter.com/4aIf9ewxAw— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) January 27, 2024
डिप्टी CM अरुण साव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आप सिर्फ व्यापार ही नहीं करते बल्कि आपके माध्यम से हजारों लोगों को रोजगार मिलता है। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इसके अनेक फायदे होते हैं। रोजगार के अवसर सृजित होने से लोग आत्मनिर्भर होंगे और इससे देश भी आत्मनिर्भर होगा। व्यापार के सुगम और सरल बनने से भारत समृद्ध होकर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन पाएगा। डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही भारत की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार व्यापार हितैषी सरकार है। देश में उन्नति हो इसके लिए उद्योग और व्यापार सुदृढ़ होने चाहिए। शर्मा ने कहा कि उद्योगों के विकास के लिए सरकार पूरा सहयोग करेगी। (CM Sai on Employment)
आज छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम, जेल रोड रायपुर में आयोजित 64वें वार्षिक सम्मेलन में सम्मिलित हुआ।
सम्मेलन में मा. मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी एवं अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे। pic.twitter.com/ofrumYJwdc
— Arun Sao (@ArunSao3) January 27, 2024
स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने व्यापार में बाधा बनने वाले नियमो में बदलाव किया और व्यापार के अनुकूल नियम बनाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना है कि व्यापार को इतना सुगम बनाया जाए, ताकि व्यापारी सरकार का खजाना टैक्स से भर दे। सरकार के खजाने से जनता की भलाई का काम किया जाएगा। मंत्री अग्रवाल ने चेंबर से सेवा के काम में आगे आने का आग्रह किया। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमेन सुनील सिंघी ने कहा कि देश में सुगम, सरल, सुरक्षित व्यापार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की स्थापना की गई है। (CM Sai on Employment)
पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम रायपुर में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 64 वें वार्षिक सम्मेलन में माननीय मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी के साथ उपस्थित हुआ एवं सम्मलेन को सम्बोधित किया। pic.twitter.com/kmrSKlAGzu
— Vijay sharma (@vijaysharmacg) January 27, 2024
उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था में भारत सरकार के 9 विभाग को जोड़ा गया है। इसमें नीति आयोग भी शामिल है, जिससे राष्ट्र स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में ते आएगी। बोर्ड के माध्यम से छोटे बड़े सभी व्यवसायों और उद्योगों के हित की बात की जाती है। सिंघी ने राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के विभिन्न पहल और आगामी कार्ययोजना की जानकारी भी साझा की। कार्यक्रम में खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल और रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अमर परवानी ने दिया। (CM Sai on Employment)
LIVE : 64वां वार्षिक सम्मेलन-छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज https://t.co/PGUB6fGamK
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) January 27, 2024