Google Analytics —— Meta Pixel

पाकिस्तान से प्लेन में भर-भरकर विदेश जा रहे हैं भिखारी, सऊदी ने हड़काया

Saudi Arabia Warn Pakistan : पाकिस्तान एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय शर्मिंदगी का सामना कर रहा है। कभी कंगाली तो कभी दुनिया के देशों और वित्तीय संस्थाओं से कर्ज मांगने की आदत ने पाकिस्तान को दुनिया में शर्मिंदा किया है। ताजा मामला पाकिस्तान की ‘अंतरराष्ट्रीय हैसियत’ को और भी दागदार बनाने वाला है। इस बार पाकिस्तान अपने भिखारियों की वजह से चर्चा में है। जानकारी के अनुसार विदेशों में जितने भी भिखारियों को गिरफ्तार किया जाता है, उनमें 90 फीसदी भिखारी पाकिस्तान से हैं। ईरान और सऊदी अरब की बात करें तो इनकी जेलों में बड़ी संख्या में भिखारी बंद हैं।

यह भी पढ़े :- आज रायपुर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, प्रत्याशियों की दूसरी सूची पर करेंगे मंथन

https://x.com/geonews_urdu/status/1706967115960660128?s=20

पाकिस्तान सरकार की सीनेट की स्थाई समिति में बताया गया कि विदेश में पाकिस्तान के नागरिक बड़ी संख्या में भीख मांगने के काम से जुटे हैं, जिस वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ता है। प्रवासी पाकिस्तानी मंत्रालय के सचिव जीशान खानजादा ने स्टैंडिंग कमेटी को बताया कि पाकिस्तान के लगभग 10 लाख नागरिक विदेशों में हैं, जिनमें से एक बड़ी संख्या भीख मांगने में जुटी है। पाकिस्तान के ये लोग वीजा लेकर अन्य देशों में भीख मांगने लगते हैं। उन्होंने बताया कि कई मामलों में पाकिस्तान से रवाना होने वाला जहाज पूरी तरह से भिखारियों से भरा रहता है। अरब देशों में डिटेन किए जाने वाले 90 फीसदी भिखारी पाकिस्तानी हैं। (Saudi Arabia Warn Pakistan)

मस्जिद के बाहर भीख में मिलते हैं रियाल
ये लोग सऊदी उमरा का वीजा लेकर पहुंचते हैं। मस्जिद के बाहर भीख मांगते हैं, क्योंकि यहां ज्यादातर लोग रुपए की जगह रियाल में भीख देंगे। जब सचिव से पूछा गया कि पाकिस्तान के लोग विदेशों में भारत या बांग्लादेश से ज्यादा हैं तो इस पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोगों के पास टैलेंट की कमी है। इसके साथ ही विदेशी लोग पाकिस्तानियों पर भरोसा नहीं करते हैं।

भिखारियों को लेकर खाड़ी देशों की सरकारें सख्त
खाड़ी के देशों में सरकार भिखारियों को लेकर सख्त हैं। यहां भीख मांगने वालों को जेल में डाल दिया जाता है। सऊदी पुलिस ने इसी साल अप्रैल में मक्का की पवित्र मस्जिद के सामने भिखारियों के एक ग्रुप को गिरफ्तार किया था। भीख की प्रथा को खत्म करने के अभियान के तहत यह किया गया था। यह लोग यहां पहुंचे तीर्थयात्रियों से पैसे मांग रहे थे। (Saudi Arabia Warn Pakistan)

Back to top button
error: Content is protected !!