छत्तीसगढ़ में BJYM का हल्लाबोल प्रदर्शन, मु्ख्यमंत्री निवास का किया घेराव

BJYM Protest in Raipur: छत्तीसगढ़ में PSC के नतीजे में गड़बड़ी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा यानी BJYM कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास का घेराव भी किया। दरअसल, BJYM ने PSC संग्राम नाम का अभियान चलाया, जिसमें BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने BJP के हजारों नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैरिकेड को तोड़कर CM हाउस का घेराव किया। इस दौरान पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, रवि सिन्हा बनाए गए नए रॉ चीफ

BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि अगर 2023 में प्रदेश में BJP की सरकार बनी तो CGPSC भर्ती की CBI जांच कराएंगे। वहीं पूर्व CM रमन सिंह ने मंच से कहा कि कांग्रेस इन युवाओं को देख ले जो चिलचिलाती धूप में जमा हुए हैं। ये परिवर्तन का बड़ा संदेश है। सप्रे स्कूल के पास आयोजित सभा में भाजपा के सभी बड़े नेता मंच पर एक साथ दिखें। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, BJP प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, तेजस्वी सूर्या समेत कई बड़े नेताओं ने BJYM के सदस्यों को संबोधित किया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार और CGPSC पर सवाल उठाया गया। (BJYM Protest in Raipur)

BJP प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि ये लड़ाई वोट के लिए नहीं है। सत्ता के लिए नहीं है। ये लड़ाई आपके भविष्य, स्वाभिमान, लाखों माता-पिता के सपनों, छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान, युवाओं के सम्मान की है। PSC घोटाला करके कांग्रेस ने जो आपके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया उसके खिलाफ है। ये प्रदेश के भविष्य के खिलाफ से लड़ाई है। आपकी आवाज बुलंद करने मैं इस लड़ाई में शामिल हो रहा हूं आपके लिए। वहीं नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि हम जवानों को जगाने आए हैं। जवानों का आंदोलन में योगदान होना चाहिए। कांग्रेस ने युवाओं को लूटने का काम किया है। शायराना अंदाज में उन्होंने कहा तुमने हमको ऐसे लूटा इस भरे बाजार में… कि चुनरी का रंग उड़ गया फागुन के त्योहार में। (BJYM Protest in Raipur)

इधर, पूर्व सांसद रामविचार नेताम कहा कि कांग्रेस ने सारी मर्यादा तोड़कर नौजवानों के साथ और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। छत्तीसगढ़ जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी। BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि युवा मोर्चा एक महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर आपके बीच आया है। मैंने कई प्रदेशों का दौरा किया है। हर प्रदेश में 1 पब्लिक सर्विस कमीशन होता है और सभी जगह अभ्यर्थियों के चयन में पारदर्शिता का पालन किया जाता है, लेकिन छत्तीसगढ़ में पिछले 3 से 4 साल से जिस प्रकार से पीएससी का सिलेक्शन हो रहा है इसको देख कर मैं बहुत विश्वास के साथ गंभीरता के साथ कह सकता हूं देश में सबसे करप्ट देश में सबसे भ्रष्ट और देश में सबसे घटिया पीएससी का कमीशन अगर कहीं है तो वह छत्तीसगढ़ में है। (BJYM Protest in Raipur)

तेजस्वी सूर्या ने कहा- मैं वादा करता हूं अगली बार छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो सात बिंदुओं पर काम करेगी और पहले दिन ही सातों बिंदुओं के ऊपर भाजपा की सरकार कार्रवाई करेगी। सूर्या ने कहा कि सरकार बनी तो जितनी परीक्षाओं में गड़बड़ी हुई है सभी को रद्द करके फिर से परीक्षा करवाएंगे। हर प्रतिभागी की आंसर शीट को ऑनलाइन कार्बन कॉपी उपलब्ध कराएंगे। 100 प्रतिशत पारदर्शिता होगी। PSC के हर एग्जाम सेंटर में परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी करवाई जाएगी।UPSC और PSC के एग्जाम में कई बार तारीख का क्लेश होता है। भाजपा की सरकार आने के बाद दोनों परीक्षाओं में आसानी से प्रतिभागी भाग ले सकें इस तरह का कैलेंडर तैयार करेंगे। बता दें कि इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। (BJYM Protest in Raipur)

Related Articles

Back to top button