8 प्रतिशत महंगे हुए बिजली दर के विरोध में सड़कों पर उतरी भाजपा, किया जोरदार प्रदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में विध्युत नियामक आयोग द्वारा बिजली के बिल में 8 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इस बिजली बिल की वृद्धि के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता सड़कों पर उतर आये। भाजपा ने बिजली कंपनी के डंगनिया स्थित मुख्यालय का घेराव किया। पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में बड़ी तादाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजली कंपनी के मुख्यालय के बहार प्रदर्शन किया।

पूर्व विधायक एवं रायपुर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी भी इस घेराव का हिस्सा बने। भाजपा नेता सुंदरानी ने कहा, जनता की जेब में पैसा डालने का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस जनता की जेब में ही अब डाका डाल रही है। भाजपा के रायपुर जिले के सभी 16 मंडल पदाधिकारी, रायपुर, बिरगांव, माना निगम के पार्षद गण, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी अनुपम गार्डन के पास एकत्र होकर पॉवर कंपनी के डगनिया स्थित मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।

Back to top button
error: Content is protected !!