फाइनल में विराट को पीछे छोड़ सकते हैं शुभमन गिल, आंकड़ों पर डाले एक नजर

Shubman Gill Record: भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल आए दिन नए रिकॉर्ड बना और पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। IPL 2023 के क्वालीफायर-2 में गिल ने 5 बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ फिर शतक लगाया। शुभमन ने 60 गेंदों का सामना किया, जिसमें 10 छक्के और 7 चौके की मदद से 129 रन की पारी खेली। गिल ने चौथे मैच में अपना तीसरा शतक लगाया और वे IPL में ऐसा करने वाले पहले  खिलाड़ी बन गए।

यह भी पढ़ें:- सत्येंद्र जैन के सिर में जमा खून का थक्का, अस्पताल में इलाज जारी

मुंबई के खिलाफ शतकीय पारी के साथ ही शुभमन गिल ने ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमा लिया है। इस सीजन उनके 16 मैचों में 851 रन हो गए हैं। वह विराट कोहली के ऑल टाइम रिकॉर्ड को तोड़ने के भी करीब हैं। विराट के नाम एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा 973 रन बनाने का रिकॉर्ड है। गिल की टीम गुजरात टाइटंस 23 मई को CSK के खिलाफ क्वालिफायर-1 में हारने के बाद क्वालिफायर-2 में आई थी। (Shubman Gill Record)

129 रन की पारी खेल कर आउट हुए गिल

मुंबई ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी और शुभमन ने उनके फैसले को गलत साबित कर दिया। उन्होंने महज 49 गेंद पर शतक लगाया और 17वें ओवर में 129 रन की पारी खेल कर आउट भी हो गए। उनकी पारी के दम पर गुजरात ने 233 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो मुंबई के लिए बहुत बड़ा साबित हुआ। 60 गेंदों में 129 रन की पारी के साथ गिल ने IPL प्लेऑफ में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया। उनसे पहले पंजाब किंग्स के वीरेंद्र सहवाग ने 2014 में CSK के खिलाफ 122 रन की पारी खेली थी। उनकी टीम के 233 रन प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर भी है। (Shubman Gill Record)

129 रन की पारी में शुभमन ने लगाए 10 छक्के 

पंजाब ने ही 2014 में 226 रन का रिकॉर्ड बनाया था। 129 रन की पारी में शुभमन गिल ने 10 छक्के लगाए। प्लेऑफ में किसी भी बैटर ने इससे पहले इतने छक्के नहीं लगाए थे। उनसे पहले ये रिकॉर्ड ऋद्धिमान साहा के नाम था, उन्होंने 2014 के फाइनल में KKR के खिलाफ 8 छक्के लगाए थे। शतकीय पारी में उन्होंने साई सुदर्शन के साथ 138 रन की पार्टनरशिप की, जो प्लेऑफ की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। गिल इस सीजन 78 चौके और 33 छक्के लगा चुके हैं। उनके 16 मैचों में 851 रन हैं और इस सीजन की ऑरेंज कैप गिल ही जीतेंगे, क्योंकि दूसरे नंबर पर मौजूद फाफ डु प्लेसिस की टीम फाइनल से बाहर हो चुकी हैं।

गिल ने इस सीजन में लगाई 111 बाउंड्री 

वहीं CSK के बेस्ट बैटर डेवोन कॉन्वे के इस सीजन 625 रन ही हैं। ऐसे में उन्हें गिल को पीछे छोड़ने के लिए 227 रन बनाने होंगे, जो एक मैच में पॉसिबल नहीं लगते हैं। गिल ने चौके और छक्के मिलाकर इस सीजन कुल 111 बाउंड्री भी लगाई है। एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्री का रिकॉर्ड जोस बटलर के नाम है, उन्होंने 2022 में 128 बाउंड्री लगाई थी। फाइनल में 18 बाउंड्री लगाकर गिल इस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ सकते हैं। शुभमन गिल ने पिछले 4 मैचों में तीसरा IPL शतक लगाया है। वह ऐसा करने वाले पहले ही खिलाड़ी बने। उनसे पहले विराट कोहली और जोस बटलर ने 6 पारियों में 3 शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। (Shubman Gill Record)

लखनऊ के खिलाफ शतक बनाने से चूक गए थे गिल

मुंबई से पहले गिल ने क्वालिफायर-1 में CSK के खिलाफ 42 रन बनाए थे। गिल ने लीग स्टेज में टीम के आखिरी 2 मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 61 गेंद पर 101 और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 58 गेंद पर 101 रन बनाए थे। RCB के खिलाफ शतक लगाकर वे लगातार 2 IPL सेंचुरी लगाने वाले चौथे प्लेयर बने थे। उनसे पहले कोहली, बटलर और शिखर धवन ऐसा कर चुके हैं। SRH के खिलाफ IPL करियर की पहली सेंचुरी लगाने से पहले गिल लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ पूरे 20 ओवर खेलकर भी शतक नहीं लगा पाए थे। (Shubman Gill Record)

गिल ने 4 मैचों में लगाए 3 शतक 

अहमदाबाद में ही LSG के खिलाफ उन्होंने 51 गेंदो पर 94 रन की नॉटआउट पारी खेली थी। मैच के बाद उन्होंने कहा था कि 20 ओवर के बाद भी शतक नहीं लगने से निराश हूं, आगे के मैचों में जरूर सेंचुरी पूरी करूंगा। लखनऊ के बाद गिल मुंबई के खिलाफ अगले मैच में 6 ही रन बना सके, लेकिन आगे के 4 मैचों में 3 शतक लगाकर खुद को साबित कर दिया। 16 मैचों में 851 रन के साथ शुभमन गिल एक IPL सीजन में 800 से ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बने। उनसे पहले डेविड वॉर्नर, जोस बटलर और विराट कोहली ऐसा कर चुके हैं। वॉर्नर के 848 रन को तो गिल पीछे छोड़ चुके हैं, उनके सामने अब बटलर और कोहली ही बचे हैं।

कोहली का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं शुभमन गिल

बटलर ने 2022 के सीजन में 863 रन बनाए थे। वहीं कोहली ने 2016 में 973 रन बनाए थे। पिछले 7 सालों में उनके इस रिकॉर्ड के करीब बटलर ही पहुंच सके, लेकिन तोड़ नहीं सके। गिल CSK के खिलाफ रविवार के फाइनल में 49 रन बनाते ही 900 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। अगर गिल 123 रन या उससे ज्यादा की पारी खेलते हैं तो वह कोहली के एक सीजन में बनाए सबसे ज्यादा रन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देंगे। साथ ही वह एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा शतक के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर लेंगे। कोहली ने 2016 और बटलर ने 2022 में भी 4-4 शतक लगाए थे। (Shubman Gill Record)

Related Articles

Back to top button