Google Analytics —— Meta Pixel

बिग बॉस की फाइनलिस्ट कांस्टेंस्ट अर्चना गौतम होंगी नपा अध्यक्ष ट्रॉफी की समापन समारोह की मुख्य अतिथि

Gariyaband News : नगर के कान्हा क्लब मैदान में आयोजित तीन दिवसीय नपा अध्यक्ष एवं राइसमिल एसोसिएशन ट्राफी का रविवार को फाइनल मुकाबला होगा। शुक्रवार शाम तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर फाइनल मुकाबला और समापन समारोह की मुख्य अतिथि बिग बॉस की फाइनलिस्ट कांस्टेंस्ट रही फिल्मकार अर्चना गौतम होगी। अर्चना रविवार सुबह गरियाबंद पहुचेगी। संभावना है की पूरे दिन वह तीन दिवसीय राष्ट्र स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उपस्थित रहेगी।

यह भी पढ़ें : Netflix यूजर्स के लिए बड़ी खबर, 50 परसेंट तक काम हुए सब्सक्रिप्शन प्लान्स की कीमत, देखें लेटेस्ट अपडेट

Gariyaband News : टॉप फोर के बीच सेमी फाइनल मैच

नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने बताया की गरियाबंद की पवन धरा में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रविवार शाम समापन होगा। समारोह में भारत को मशहूर टीवी सिनेमा अभिनेत्री एवम बिग बॉस सीजन 2022 की टॉप फाइनलिस्ट में रही अर्चना गौतम मुख्य अथिति होगी। इसके पहले शनिवार और रविवार को सुपर लीग मुकाबले होंगे। शाम को टॉप फोर के बीच सेमी फाइनल मैच होगा। जिसके बाद फाइनल मुकाबले खेले जाएगा।

यह भी पढ़ें : महिंद्रा ने उड़ाई दुनियाभर के कार निर्माताओं की नींद, बाजार में आई सबसे फास्ट इलेक्ट्रिक कार, जानें इसकी कीमत और खासियत

शुक्रवार को शुरू हुआ था मुकाबला

नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन में बताया की शुक्रवार शाम तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कान्हा क्लब मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रविवार शाम समापन होगा। पहले मैच भिलाई और केरल के त्रिवेंद्रम के बीच खेला गया जिसमें रोमांचक मुकाबले में भिलाई ने 2–0 से जीत दर्ज की। शनिवार सुबह से लीग मैच शुरू हो गए, पूरे दिन आठ राज्यों की टाइम एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करेगी।

यह भी पढ़ें : अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में हुआ बड़ा बदलाव, अब फिजिकल टेस्ट से पहले होगी लिखित परीक्षा, जानें पूरी जानकारी

Back to top button
error: Content is protected !!