डेटिंग ऐप के जरिए शुरू हुई प्यार का दर्दनाक अंत, प्रेमी ने आरी से किए श्रद्धा के 35 टुकड़े
Shraddha Death Case: देश की राजधानी दिल्ली में डेटिंग ऐप के जरिए शुरू हुई प्यार का दर्दनाक अंत हुआ है। दरअसल, 6 महीने पहले यानी 18 मई को लिव इन पार्टनर आफताब ने अपनी 26 साल की प्रेमिका श्रद्धा की बेरहमी से हत्या कर दी। उसके शव को आरी से 35 टुकड़े किए। नया फ्रिज लाया, ताकि टुकड़े उसमें रख सके और बदबू दबाने के लिए अगरबत्ती जताया करता था। आफताब 18 दिन तक रोज रात 2 बजे उठता और शव के टुकड़े जंगल में फेंक आता था। पुलिस ने आफताब को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उसने श्रद्धा की हत्या की कहानी बताई। इधर, कोर्ट ने आफताब को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:- पत्थर की खदान धंसने से 8 लोगों की मौत, कई लापता
पुलिस के मुताबिक आफताब ने वारदात से पहले अमेरिकी क्राइम शो डेक्स्टर समेत कई क्राइम मूवीज और शोज देखे थे। इसके बाद ही उसने श्रद्धा का मर्डर किया और आरी से काटकर उसकी बॉडी के 35 टुकड़े किए। उसने बॉडी पार्ट्स को सुरक्षित रखने के लिए बाजार से एक बड़ा फ्रिज भी खरीदा। वह रोज कुछ टुकड़े फ्रिज से निकालता और जंगल में ठिकाने लगाने निकल पड़ता। यह सिलसिला 18 दिन तक चलता रहा। इतना ही नहीं आफताब ने सबूत मिटाने के लिए गूगल पर खून साफ करने का तरीका भी सर्च किया था। 26 साल की श्रद्धा मुंबई के मलाड की रहने वाली थी। श्रद्धा एक मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में काम करती थी। (Shraddha Death Case)
Aftab Amin Poonawala you should be hanged till death ! #Shraddha pic.twitter.com/ic6xtt7MZp
— Shamina Shafiq (@shaminaaaa) November 14, 2022
आफताब अमीन फूड ब्लॉगर है। इंस्टाग्राम पर उसका पर्सनल अकाउंट द हंगरी छोकरो के नाम से है। जबकि उसका फूड ब्लॉग इंस्टाग्राम पर द हंगरी छोकरो_एस्कैपेड्स नाम से है। अपने पर्सनल ब्लॉग पर उसने आखिरी फोटो 3 मार्च 2019 को पोस्ट किया था। अपने फूड ब्लॉग से उसने आखिरी फोटो 2 फरवरी को पोस्ट किया था। आफताब के इंस्टाग्राम पर 28 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 2019 में मुंबई के एक कॉल सेंटर में काम करने के दौरान श्रद्धा की आफताब से मुलाकात हुई। दोनों एक डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे। उनके रिश्ते से परिवार वाले नाखुश थे। इसके चलते वे मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हो गए और महरौली के एक फ्लैट में लिव-इन में रहने लगे। (Shraddha Death Case)
I applaud @DelhiPolice @CPDelhi for their efforts in solving the mystery of #Shraddha ‘s gruesome rape and murder .
The only thing which will satisfy #Shraddha ‘s parents is when they will see #Aftab hanged until death. #LoveJihad pic.twitter.com/tsOEVHxe8b— Ashoke Pandit (@ashokepandit) November 14, 2022
श्रद्धा अपने क्लासमेट लक्ष्मण से कॉन्टैक्ट में थी। लक्ष्मण ही श्रद्धा के पिता विकास मदन वॉकर को जानकारी देता था। जब श्रद्धा ने कई दिन तक लक्ष्मण का फोन नहीं उठाया तो उसने श्रद्धा के पिता को जानकारी दी। इस पर पिता ने कहा कि सोशल मीडिया पर भी कोई अपडेट नहीं मिल रही है। विकास बेटी का हालचाल जानने 8 नवंबर को दिल्ली पहुंचे। जब वे उसके घर पहुंचे तो ताला लगा था। उन्होंने महरौली पुलिस में बेटी के अगवा होने की शिकायत की। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि श्रद्धा ने मां से फोन पर कहा था कि आफताब उसके साथ मारपीट करता है। श्रद्धा की मां की मौत के बाद वह अपने घर आई थी, तब उसने अपने पिता से भी मारपीट की बात कही थी। (Shraddha Death Case)
Is this called love?
No one should do this even in enmity.Aftab Amin Poonawalla,living in a live-in in Mehrauli,Delhi,strangled his girlfriend Shraddha Walker to death. Cut into 35 pieces with a knife. Bought a fridge,kept it in it.Kept throwing pieces in the forest for 18 days. pic.twitter.com/8kYivlVFjE— সুমিত দত্ত (@EgiyeBangla2022) November 14, 2022
साउथ दिल्ली के एडिशनल DCP अंकित चौहान ने बताया कि 18 मई को झगड़े के बाद आफताब ने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने उसकी बॉडी के 35 टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में रख दिया। पुलिस ने बताया कि वह हर रोज रात को 2 बजे घर से निकलता और टुकड़ों को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में ठिकाने लगाता। पुलिस के मुताबिक आफताब ने शव के टुकड़े करने के लिए आरी का इस्तेमाल किया। उसने पहले उसके हाथों के तीन टुकड़े किए। इसके बाद पैर के भी तीन टुकड़े किए। इसके बाद रोज वह बैग में रखकर इन्हें फेंकने के लिए ले जाता। हत्या के बाद 300 लीटर का फ्रिज खरीदा, ताकि टुकड़े उसमें रख सके। अगरबत्ती जलाता था, ताकि बदबू को दबाया जा सके। (Shraddha Death Case)
So called Seculars those scream on Akhkaq & Pehlu are silent today on Shraddha’s barbaric murder by Aftab. He cut her into 35 pieces.
This is heinous murder and Aftab must hanged till death #Shraddha #hangaftab #JusticeForShraddha pic.twitter.com/uQcWuT9jd9— Pallavi Singh (@pallavisinghbjp) November 14, 2022
पिता की शिकायत पर पुलिस ने आफताब को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। वह शादी के लिए दबाव बना रही थी। आफताब के कई दूसरी लड़कियों से भी रिश्ते थे और श्रद्धा को उस पर शक हो रहा था। इस बात पर भी दोनों के बीच विवाद होता था। आफताब ने तंग आकर हत्या कर दी। अब पुलिस ने मर्डर का केस दर्ज कर श्रद्धा की बॉडी को सर्च करना शुरू कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि आफताब की निशानदेही पर हमें जंगलों से कुछ टुकड़े मिले हैं। अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि ये टुकड़े श्रद्धा के ही हैं। बाकी अंगों की भी तलाश की जा रही है। अभी जो टुकड़े मिले हैं, वो जानवर के भी हो सकते हैं। जांच के बाद ही यह साफ होगा। (Shraddha Death Case)
Shraddha cut into 35 pieces by Food blogger Aaftab Amin
First she was strangulated to death then Her body cut by a SAW and kept into a newly bought 300 L Lg Fridge. So that smell doesn't go outsideSaare Abdul ek jaise nahi hote
Mera Abdul waisa nahi hai
Suitcase sale shoots up pic.twitter.com/vSp3S3yfU5— Anshul (@anshul_aliganj) November 14, 2022
दिल्ली पुलिस ने कहा कि जिस तरह से लड़की की हत्या की गई और टुकड़े फेंके गए, उससे साफ होता है कि आफताब सबूत मिटाने की साजिश में जुटा हुआ था। जब मीडिया ने पुलिस से पूछा कि क्या लव जिहाद के एंगल से भी जांच की जाएगी तो पुलिस ने कहा कि अभी इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। वहीं श्रद्धा के पिता ने कहा कि मैं कभी भी आफताब के संपर्क में नहीं था। मैंने वसई में पहली शिकायत दर्ज कराई। हम आफताब के लिए मौत की सजा की मांग करते हैं। मुझे भरोसा है दिल्ली पुलिस पर और जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। श्रद्धा अपने चाचा के करीब थीं, मुझसे ज्यादा बात नहीं करती थीं। (Shraddha Death Case)
27-year-old Shraddha Walker was strangled to death by her live-in partner Aaftab Amin Poonawala, who chopped her body into nearly 35 pieces and dumped them across Delhi.#shradhdhamadam #liveinreleationship #JusticeForShraddha @DelhiPolice pic.twitter.com/CLHuZAvkOt
— Vidya Dubey (@Vidyadubey04) November 14, 2022
बता दें कि डेक्स्टर एक अमेरिकी क्राइम ड्रामा और साइकोलॉजिकल थ्रिलर शो है, जो 2006 से 2013 के बीच ऑनएयर हुआ। इसके 8 सीजन हैं। इस शो का मुख्य किरदार डेक्स्टर मॉर्गन दिन में पुलिस के लिए फोरेंसिक टेक्नीशियन के तौर पर काम करता है। जबकि रात को वह सीरियल किलर के तौर पर उन अपराधियों का मर्डर करता है, जिन्होंने बर्बर अपराध किए, लेकिन कानून ने उन्हें सही सजा नहीं दी। (Shraddha Death Case)