विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का विस्तार आज, ये विधायक बनेंगे मंत्री, देखें- पूरी लिस्ट

Vishnu Dev Sai Cabinet : छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्तार आज किया जाएगा। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी है। सीएम ने बताया कि राजभवन में नौ विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। साय ने कहा, ”हमारे मंत्रिमंडल के नए सदस्य शुक्रवार पौने 12 बजे राजभवन में शपथ लेंगे। सभी को राज्यपाल पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

मंत्री पद की ये लेंगे शपथ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, टंक राम वर्मा और लक्ष्मी राजवाड़े वे नौ विधायक हैं जो मंत्री पद की शपथ लेंगे।

यह भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर में 4 जवान शहीद, सेना के दो वाहनों पर आतंकियों ने किया हमला

साय ने कहा कि जल्द ही विभागों का आवंटन भी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का एक अन्य पद बाद में भरा जाएगा। 90 सदस्यीय विधानसभा वाले छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 13 मंत्री (Vishnu Dev Sai Cabinet) हो सकते हैं। शुक्रवार को मंत्रिमंडल में विस्तार के बाद राज्य में मंत्रियों की संख्या 12 हो जाएगी।

सभी वर्गों को मिलेगा प्रतिनिधित्व

वर्तमान में साय मंत्रिमंडल में तीन सदस्य- मुख्यमंत्री साय और दो उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा हैं। उन्होंने 13 दिसंबर को शपथ ली थी। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद 12 में से छह सदस्य-अरुण साव, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, टंक राम वर्मा और लक्ष्मी राजवाड़े अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से होंगे। वहीं तीन-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, रामविचार नेताम और केदार कश्यप अनुसूचित जनजाति (एसटी) से होंगे। राज्य मंत्रिमंडल में अनुसूचित जाति (एससी) से एक सदस्य दयालदास बघेल और सामान्य वर्ग से दो सदस्य विजय शर्मा और बृजमोहन अग्रवाल होंगे। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राजवाड़े मंत्रिमंडल में एकमात्र महिला सदस्य होंगी। Vishnu Dev Sai Cabinet

Related Articles

Back to top button