CG Naxal News: नक्सलियों की करतूत, मुखबिरी के शक में जनपद सदस्य की हत्या, दहशत का माहौल

CG Naxal News: नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में जनपद सदस्य पति जोगा पोडियामी की हत्या कर दी। पोटाली धुर्वापारा में देर रात जोगा पोडियामी को मौत के घाट उतार दिया। घटना अरनपुर थाना क्षेत्र की है।

बता दें कि, लगातार मुठभेड़ में मिल रही विफलता और नुकसान के बाद से नक्सली बौखलाए हुए हैं। देर रात पोटाली धुर्वापारा में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में जनपद सदस्य पति जोगा पोडियामी की हत्या कर दी। इसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़े :- कांग्रेस पर भड़के सीएम योगी, कहा – अल्पसंख्यकों को गौमांस खाने का अधिकार देना चाहती है

बता दें कि, नक्सलियों ने छह साल पहले मुखबिरी के ही शक में जोगा के बेटे हरीश पोडियामी की भी हत्या कर दी थी। उन्होंने जनअदालत में मां और पिता के सामने ही हरीश पोडियामी को मौत के घाट उतार दिया। अब जोगा की भी हत्या कर दी। बता दें कि, वर्तमान समय में जोगा पोडियामी की पत्नी जनपद सदस्य है। वहीं जोगा का परिवार बहुत पहले से ही नक्सलियों के रडार में है। (CG Naxal News)

दस से ज्यादा बीजेपी नेताओं-कार्यकर्ताओं की हत्या

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में साल 2023-24 में नक्सलियों ने आठ से ज्यादा बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया। जिन भाजपाइयों की नक्सलियों ने हत्या कर दी उनमें बीजापुर बीजेपी मंडल प्रमुख नीलकंठ केकम शामिल थे, नक्सलियों ने 5 फरवरी 2023 को उनकी हत्या कर दी थी। इसके अलावा 10 फरवरी 2023 को नारायणपुर जिले में बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष सागर साहू को नक्सलियों ने देर शाम घर में घुसकर गोली मार दी थी। 11 फरवरी 2023 को नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले में बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता रामधर अलामी की हत्या कर दी। 29 मार्च 2023 को नारायणपुर जिले में बीजेपी नेता रामजी डोडी और 21 जून 2023 को बीजापुर में एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अर्जुन काका की हत्या की थी। (CG Naxal News)

Related Articles

Back to top button