Karva Chauth 2022 : जानें इस साल कब है करवा चौथ, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Karva Chauth 2022 : प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ (Karva Chauth 2022) का व्रत किया जाता है। हिंदू धर्म में करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। इस साल 13 अक्तूबर को रात 01:59 से शुरू हो जाएगी और इस तिथि का समापन 14 अक्टूबर को देर रात 03:08 पर होगा।

करवा चौथ 2022 (Karva Chauth 2022) शुभ मुहूर्त

करवा चौथ के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा-पाठ करने से सभी प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती हैं और व्रत का शुभ फल प्राप्त होता है। इस दिन अमृत काल में शाम 04 बजकर 08 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।

यह भी पढ़ें : अपने करियर के पीक में अभिनेता विनोद खन्ना ने ले लिया था सन्यास, बेटे ने बताई पूरी दास्तां

मान्यता है कि अमृत काल में पूजा करने से सभी कार्य सफल होते हैं। इसके आलावा इस दिन पंचांग के अनुसार चन्द्रोदय का समय रात 08 बजकर 09 मिनट है। इस दिन सूर्योदय से पहले सुहागिन महिलाएं सरगी ग्रहण करती हैं और उसके बाद निर्जला व्रत का संकल्प लेती हैं। फिर नियमानुसार चन्द्रोदय के बाद अन्न-जल ग्रहण करती हैं।

करवा चौथ पर रखें इन बातों का ध्यान

– करवा चौथ व्रत की शुरुआत सूर्योदय से पहले सरगी खाने से होती है। ऐसे में व्रती महिलाएं घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में बैठकर ग्रहण करें। इससे आपका पूरा दिन अच्छा गुजरेगा।
– व्रत की पूजा करते समय इस बात का ध्यान रखें कि मुंह उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। पूजा के लिए वास्तु में इन दोनों दिशाओं को बेहद शुभ माना गया है।
– करवा चौथ का व्रत पारण करते समय चंद्रमा को अर्घ्य देते समय आपकी दिशा उत्तर-पश्चिम की ओर होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : Anti-hijab protest : ईरानी महिलाओं के समर्थन में नोएडा की डॉक्टर ने काटे अपने बाल, सोशल मीडिया पर शेयर की वीडियो

– इस दिन अपना ज्यादा से ज्यादा समय पति, बच्चों और परिवार के साथ दक्षिण-पूर्व दिशा में बिताएं। वास्तु में इन दिशाओं को शुभ माना गया है।
– व्रत पारण करते समय पति-पत्नी को पूर्व दिशा की ओर बैठकर भोजन करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
– वास्तु जानकारों का कहना है कि करवाचौथ की पूजा घर के मंदिर या फिर हॉल में बैठकर ही करनी चाहिए। पूजा के बाद ज्यादा से ज्यादा समय पति और परिवार के साथ बिताएं. ऐसा करने से रिश्तों में मधुरता आती है।

Related Articles

Back to top button