टीम इंडिया में होगी पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वापसी, BCCI दे सकती है बड़ी जिम्मेदारी

MS Dhoni : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बड़ा बदलाव करने की तैयारी में जुट गया है। इन्हीं तैयारियों के बीच बीसीसीआई भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को बड़ी जिम्मेदारी देने जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई भारतीय टी20 क्रिकेट के सेटअप के साथ धोनी (MS Dhoni) को बड़ी भूमिका के लिए एक एसओएस भेजने के लिए तैयार है। बीसीसीआई धोनी को भारतीय क्रिकेट में स्थायी भूमिका के लिए बुलाने पर विचार कर रही है।

यह भी पढ़ें : गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, खरगे और सोनिया समेत इन 40 नेताओं के नाम शामिल

MS Dhoni को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल को लगता है कि टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ के लिए तीनो फॉर्मेट में मैनेजमेंट का काम करना थोड़ा भारी है। इसे देखते हुए बीसीसीआई कोचिंग की भूमिकाओं को बांटने पर विचार कर रही है। इसे देखते हुए ही बीसीसीआई धोनी को शामिल करने और टीम इंडिया के स्तर को ऊपर उठाने के लिए प्रयास कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस महीने के अंत में होने वाली एपेक्स काउंसिल बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें : भारतीय नौसेना का सबसे बड़ा तटीय रक्षा अभ्यास ‘Sea Vigil 2022’ आज से शुरू, 7500 किमी इलाके में होगी ताकत की समीक्षा

2023 के IPL के बाद मिल सकती है जिम्मेदारी

रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 के खेल से संन्यास ले सकते हैं। जिसके बाद बीसीसीआई उनके अनुभव औऱ टेक्निक का सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। भारत को दो बार वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को टीम इंडिया के साथ खासतौर पर टी20 टीम को चलाने के लिए कहा जा सकता है।

हांलाकि धोनी को कब और किस फॉर्मेट की जिम्मेदारी दी जाएगी इसे लेकर बीसीसीआई के ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि इस महीने के अंत तक होने वाले बीसीसीआई एपेक्स काउंसिल बैठक में धोनी की भूमिका को लेकर चर्चा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button