Trending

Hasdeo Aranya को बचाने के लिए AAP का प्रदर्शन, 13 को अंबिकापुर में रैली का आयोजन

Hasdeo Aranya को बचाने के लिए प्रदेश भर में विरोध जारी है। अब इसमें राजनीति दल भी कूद गए हैं। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी (AAP) ने जंगलों की कटाई के विरोध में 13 मई को दोपहर 12 बजे अंबिकापुर में प्रदर्शन की घोषणा की है। इसमें पार्टी पदाधिकारियों के साथ ही प्रदेश भर के लोग एकत्रित होंगे। रैली के जरिए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

AAP की प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि हसदेव अरण्य (Hasdeo Aranya) क्षेत्र को बचाने को लेकर छत्तीसगढ़ के साथ ही देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसके बाद भी राज्य और केंद्र सरकार इस पर कोई एक्शन नहीं ले रही है। प्रकृति और पर्यावरण की परवाह किए बिना सरकार कोयला उत्खनन का काम निजी हाथों को सौंपने जा रही है। विकास के नाम पर लगातार जंगलों को काटा जा रहा है। इससे न सिर्फ वहां रहने वाले लोगों को बल्कि प्रकृति को भी नुकसान पहुंच रहा है।

आप प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि अंबिकापुर में 13 मई को बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ ही प्रदेश भर के लोगों को शामिल होकर पर्यावरण की सुरक्षा में अपना योगदान करने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें-SBI FD Rate Hike: एसबीआई के ग्राहकों के लिए ख़ुशख़बरी, आज से लागू हुआ फायदे वाला यह न‍ियम

प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला ने कहा कि हसदेव अरण्य (Hasdeo Aranya) क्षेत्र में जंगल की कटाई होने से वहां के करीब 10 हजार लोगों को मजबूरी में पलायन करना पड़ेगा। क्योंकि, उनकी जीविका जंगल के माध्यम से हो रही है। पेड़ों की कटाई और खदान बन जाने के बाद यहां रहने वाले लोगों के पास क्षेत्र छोड़कर दूसरे जगह जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा।

यह भी पढ़ें : Health issue: पीलिया क्या हैं, इससे बचाव के लिए क्या हैं जरुरी उपाय, पढ़ें पूरी ख़बर

Related Articles

Back to top button