Mayawati on Ambedkar Controversy: उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने अंबेडकर विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी एंड कंपनी के लोगों को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबडकर की आड़ में अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने की बजाय, इनका पूरा आदर-सम्मान करना चाहिए। इन पार्टियों के लिए इनके जो भी भगवान हैं उनसे पार्टी को कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन दलितों और अन्य उपेक्षितों के लिए एकमात्र भगवान सिर्फ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर हैं, जिनकी वजह से ही इन वर्गों को जिस दिन संविधान में कानूनी अधिकार मिले हैं तो उसी दिन इन वर्गों को सात जन्मों तक का स्वर्ग मिल गया था।
यह भी पढ़ें:- Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1,000 अंक गिरा, 5.94 लाख करोड़ स्वाहा
मायावती ने कहा कि कांग्रेस, बीजेपी जैसी पार्टियों का दलित और अन्य उपेक्षितों के प्रति प्रेम विशुद्ध छलावा। इनसे इन वर्गों का सही हित और कल्याण असंभव। इनके कार्य दिखावटी ज्यादा, ठोस जनहितैषी कम। बहुजन समाज और इनके महान संतों, गुरुओं, महापुरुषों को समुचित आदर-सम्मान बीएसपी सरकार में ही मिल पाया। कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि हमारा संविधान हमारे देश का ग्रंथ है और अगर संविधान हमारा ग्रंथ है तो बाबा साहेब हमारे लिए भगवान से कम नहीं हैं। यह बाबा साहेब का भी अपमान है, देश का अपमान है, देश के लोगों का अपमान है और हमारे संविधान का अपमान है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के करोड़ों दलितों और वंचित वर्गों के लिए बाबा साहेब अंबेडकर भगवान से कम नहीं हैं। (Mayawati on Ambedkar Controversy)
अंबेडकर ने जीने और रहने का अधिकार दिया: केजरीवाल
उन्होंने कहा कि करोड़ों वंचित लोग आज इसलिए जिंदा हैं, क्योंकि बाबा साहेब अंबेडकर ने संविधान में उन्हें जीने का और रहने का अधिकार दिया, जिस तरह से अमित शाह ने बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया है, उससे करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। मैं बाबा साहेब अंबेडकर को अपना आदर्श मानता हूं और उनके दिखाए रास्ते पर चलने की कोशिश करता हूं। मार्गदर्शन के लिए मैं उनकी जीवनी पढ़ता हूं। उनका संघर्ष हमारा मार्गदर्शन करता है, जिस तरह से PM मोदी अमित शाह के समर्थन में उतर आए हैं, ऐसा लग रहा है कि अमित शाह ने जो कहा वो भाजपा की सोची समझी रणनीति थी। हम इसकी निंदा करते हैं। हम मांग करते हैं कि अमित शाह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। हम इस संदेश को देश के कोने-कोने में लेकर जाएंगे। हम दिल्ली चुनाव में दिल्ली के घर-घर में इसे लेकर जाएंगे। (Mayawati on Ambedkar Controversy)
सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि वोट की राजनीति नहीं होती तो भाजपा इस जन्म में तो क्या 7 जन्म में भी अंबेडकर का सम्मान नहीं करती। आरक्षण सबसे महत्वपूर्ण है, जो लोग राजनीति करते हैं उनसे मेरा कहना है कि आप प्रतिमा ना बनवाएं बल्कि UPSC, BPSC, SSC में आरक्षण के द्वारा जो अधिकार प्राप्त हैं उन्हें अच्छे से लागू करवाएं। सारी सीटें खाली रह जाती हैं। 2003 में अटल बिहारी वाजपेयी जो बिल लाए थे उसे याद कीजिए। उस बिल के कारण करोड़ों दलित व्यक्तियों का जीवन सिर्फ इस बात के आगे-पीछे है कि क्या वे हिंदुस्तान के हैं? अलग-अलग राज्यों में नागरिकता की स्थिति अलग है। भाजपा अंबेडकर की विचारधारा से पूरी विपरीत पार्टी है। अगर हमें लोकतंत्र की आजादी मिली है तो वो अंबेडकर की देन है। (Mayawati on Ambedkar Controversy)