Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट हो गए जारी, चेक कर लें आपके शहर में क्या है दाम

Petrol-Diesel Price Today: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। पेट्रोल-डीजल के रेट पुराने स्‍तर पर ही कायम हैं। सरकार की तरफ से 21 मई को एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी। उसके बाद रेट में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं हुआ। आम लोगों के लिए यह राहत की ख़बर है। लगातार 48वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत (Petrol-Diesel Price Today) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गौरतलब है कि अंतिम बार पेट्रोल-डीजल के दाम में तब परिवर्तन हुआ था, जब केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कमी की थी। इसके बाद से तेल के दाम स्थिर हैं। आइये जानते हैं दिल्ली सहित इन तमाम राज्यों के प्रमुख शहरों में शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत क्या है?

100 डॉलर के नीचे पहुंचा क्रूड
दूसरी तरफ मंदी की आहट से क्रूड के दाम में ग‍िरावट दर्ज की जा रही है। डब्‍ल्‍यूटीआई क्रूड का भाव 98.19 डॉलर प्रत‍ि बैरल पर पहुंच गया। वहीं ब्रेंट क्रूड 100.2 डॉलर प्रत‍ि बैरल पर पहुंच गया। सरकार की तरफ से एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती क‍िए जाने के बाद कुछ राज्‍यों ने भी वैट कम क‍िया था। सरकार के कदम से पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये कम हो गए थे। (Petrol-Diesel Price Today)

यह भी पढ़ें : Sariya Price: सरिया के दामों में फिर हुआ भारी गिरावट, 30 हजार से ज्यादा की कमी, जानिए सीमेंट के भाव

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की क्या है ताजा रेट?
दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। शुक्रवार को भी 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और 1 लीटर डीजल के लिए 89.62 रुपये ही देने होंगे।

छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत?
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शुक्रवार को पेट्रोल के दाम 102.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 95.79 रुपये प्रति लीटर हैं. वहीं बस्तर में पेट्रोल 105.29 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.23 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है। जशपुर में पेट्रोल के दाम 104.02 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 96.99 रुपये प्रति लीटर है। रायपुर की बात करें तो यहां आज पेट्रोल के रेट 102.32 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.30 रुपये प्रति लीटर है।

मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की क्या है कीमत?
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत शुक्रवार को 108.65 रुपये प्रति लीटर है और डीजल के दाम 93.90 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। इंदौर में आज पेट्रोल के रेट 108.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 93.95 रुपये प्रति लीटर है। ग्वालियर में पेट्रोल के रेट 108.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 93.80 रुपये प्रति लीटर है।

SMS के जरिए ऐसे जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट
आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं. इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर और एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

Back to top button
error: Content is protected !!