देश को प्लास्टिक मुक्त करने 30 सितम्बर को लागू होंगे नियम, इन चीजों पर लगेगा बैन

न्यूज़ डेस्क।

केंद्र सरकार देश को प्लास्टिक मुक्त करने की दिशा में एक अहम कदम उठाने जा रही है। आने वाले साल तक देश में एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक पर पूरी तरह रोक लगाया जा सकता है। देशभर को प्लास्टिक मुक्त करने और प्लास्टिक कचरे ने निपटने के लिए अगले साल एक जुलाई तक कप-प्लेट सहित सिंगल यूज़ प्लास्टिक वस्तुओं के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाया जायेगा।

पीएम मोदी की बहुप्रतीक्षित योजना वाहन स्क्रेपेज पॉलिसी लांच, जानें कैसे मिलेगा इससे लाभ

केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के द्वारा एक अधिसूचना जारी की गई है। इस अधिसूचना के मुताबिक एक जुलाई 2022 से पॉलीस्टाइनिन और सिंगल यूज़ प्लास्टिकों को पूरी तरह बंद कर दिया जायेगा। यहां तक कि इसे बनाने, बेचने और उपयोग करने जैसी हर चीजों पर बैन लगाया जायेगा। सरकार के द्वारा बैन ऐसी चीजों पर लगाया जा रहा है, जिसका इस्तेमाल कम होता है पर उसके कचरे ज्यादा होते हैं।

कम बारिश के कारण नहीं हो पा रही सिंचाई, किसानों की मांग पर जलाशय से छोड़ा जा रहा पानी

आने वाले 30 सितम्बर 2021 तक हलके वजन वाली प्लास्टिक कैरी बैग की मोटाई को 50 माइक्रोन से बढाकर 75 माइक्रोन किया जायेगा। इसके बाद 31 दिसंबर 2022 से केवल 120 माइक्रोन मोटाई वाले कैरी बैग के इस्तेमाल की ही मंजूरी होगी।

फाइनल रिहर्सल हुई पूरी, अब 15 अगस्त को सीएम भूपेश फहराएंगे तिरंगा

इन प्लास्टिकों पर लगेगा बैन

प्लास्टिक स्टिक वाली इअरबर्ड, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक की डंडी, प्लास्टिक के झंडे, आइसक्रीम स्टिक, सजावट के लिए थर्माकोल, प्लेट, कप, गिलास, चम्मच, चाकू, स्ट्रॉ, मिठाई के डब्बों की पैकिंग वाली फिल्म, निमंत्रण कार्ड और सिगरेट के पैकेट आदि पर बैन लगेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!