राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा सबसे खराब, AQI पहुंचा 336, स्कूलों में बच्चों की संख्या घटी

Delhi Air is Bad: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा फिर खतरनाक हो गई है। SAFAR-India के मुताबिक दिल्ली में AQI 336 मतलब बहुत खराब श्रेणी में है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस साल अक्टूबर में दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 2020 के बाद सबसे खराब दर्ज हुआ है। अक्टूबर 2021 में AQI 173 था और अक्टूबर 2022 में दिल्ली का AQI 210 दर्ज किया गया था। अक्टूबर 2023 में दिल्ली का AQI 341 दर्ज किया जा चुका है। दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचने से सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें:- देश में 1 नवंबर से हुए ये 4 बदलाव, जानिए आप पर कितना पड़ेगा असर

वैज्ञानिक बढ़ते प्रदूषण के लिए कम बारिश को बड़ी वजह मान रहे हैं। इस साल अक्टूबर में सिर्फ एक दिन 5.4 मिमी बारिश हुई। जबकि अक्टूबर 2022 में 6 दिन 129 मिमी और अक्टूबर 2021 में 7 दिन 123 मिमी बारिश हुई थी। प्रदूषण का सबसे घातक स्तर सुबह 5 से लेकर 8 बजे तक रहता है। इसी दौरान बच्चे स्कूल के लिए निकलते हैं, जिसका असर बच्चों के स्वास्थ्य पर दिखने लगा है। स्कूल के अधिकारियों का कहना है कि पिछले एक हफ्ते से क्लास में बच्चों की संख्या में लगातार कम हो रही है। प्रदूषण के चलते बच्चों में सर्दी, जुकाम, थकावट, चिड़चिड़ापन, अनिद्रा, सांस लेने में परेशानी, आंखों में लाली, आंखों और चेहरे पर सूजन जैसी शिकायतें काफी बढ़ गई है। इसको लेकर शिक्षक संगठनों ने दिल्ली सरकार से स्कूलों का समय बदलने की मांग की है। (Delhi Air is Bad)

वहीं दिल्ली नगर निगम के शिक्षक संगठनों ने दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी से अपील की है कि प्रदूषण कम होने तक स्कूलों के समय बदला जाए। इन लोगों की मांग है कि सुबह की पाली में स्कूल एक घंटा देरी से खुलें। वहीं, शाम की पाली के स्कूलों को एक घंटा पहले बंद करने किया जाए। शिक्षक न्याय मंच नगर निगम के अध्यक्ष कुलदीप सिंह खत्री का कहना है कि प्रदूषण का स्तर 3 गुणा पहुंचने पर इसका असर बच्चों के फेफड़ों और आंखों पर पड़ रहा है। छोटे बच्चों के लिए स्कूल बंद कर देना चाहिए। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी हफ्ते तक मामूली उतार चढ़ाव के साथ तापमान ऐसा ही बना रहेगा। अगले एक हफ्ते तक बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। सुबह शाम और शाम की ठंड रहेगी। 5 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट हो सकती है। (Delhi Air is Bad)

Related Articles

Back to top button