छत्तीसगढ़ में आज से कांग्रेस की भरोसा यात्रा, CM और डिप्टी CM समेत सभी नेताओं को जिम्मेदारी

Chhattisgarh Congress Bharosa Yatra: चुनावी साल में छत्तीसगढ़ में यात्राओं और रैलियों का दौर जारी है। इस बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज से (2 अक्टूबर) भरोसा यात्रा निकालने वाली है। यात्रा गांधी जयंती पर प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी। सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र में इस यात्रा की अगुवाई करेंगे, जहां कांग्रेस के विधायक नहीं हैं वहां जिलाध्यक्षों और दावेदारों को जिम्मेदारी दी गई है। यात्रा पूरे विधानसभा क्षेत्र में 20 से 30 KM तक का सफर तय करेगी। अंतिम पड़ाव में सभाएं होंगी। इस दौरान कुल 2700 किलोमीटर की यात्रा पूरी की जाएगी। कांग्रेस नेता लोगों से मिलेंगे और सरकार की उपलब्धि बताएंगे। कार्यकर्ता चर्चित योजनाओं के पोस्टर-पंपलेट भी बांटेंगे।

यह भी पढ़ें:- समाजसेवी जगदीश चंद्र अग्रवाल के श्रद्धांजलि सभा में 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल

जानकारी के मुताबिक यात्रा में बाइक रैली और भरोसा रथ शामिल होगा। कहीं भी पैदल यात्रा नहीं होगी। सभी विधानसभा का रोड मैप पहले से तय होगा और यात्रा उसी के मुताबिक निकाली जाएगी। हर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों से यह यात्रा गुजरेगी। जनता को सरकार की योजनाएं के बारे में भी बताना होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सरगुजा, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत सक्ती और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर में यात्रा की जिम्मेदारी संभालेंगे। इनके अलावा सभी मंत्री, विधायक, सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा निकालेंगे। (Chhattisgarh Congress Bharosa Yatra)

BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कसा तंज

बता दें कि यात्रा के दौरान केंद्र सरकार और 15 सालों तक चली रमन सरकार कांग्रेस का टारगेट होगी। हर छोटे-बड़े कांड को वोटर्स को याद दिलाया जाएगा। सभाओं में भी लोगों को इसी तरह प्रभावित करने की तैयारी है। ये बताया जाएगा कि रमन सरकार में कितने घोटाले हुए, सरकार की योजनाओं जनता तक कितनी पहुंची, अफसरशाही जैसे तमाम मुद्दों को लेकर जनता के बीच कांग्रेस नेता बात करेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने इसे लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा लोगों के बीच पहुंची। कांग्रेस की नाकामियों को हम उजागर कर रहे हैं। जनता परिवर्तन का मूड बना चुकी है। लोग भाजपा के साथ हैं। यह देखकर कांग्रेस घबरा चुकी है। यही वजह है कि उन्हें भरोसे की यात्रा निकालना पड़ रही है, क्योंकि लोगों में कांग्रेस को लेकर भरोसा बचा नहीं है। (Chhattisgarh Congress Bharosa Yatra)

Related Articles

Back to top button