भारतीय हॉकी टीम ने चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, मलेशिया को 4-3 से दी मात
Indian Hockey Team Won: भारतीय हॉकी टीम ने चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है। टीम ने मलेशिया को 4-3 से हराया है। भारतीय टीम चौथी जीत के साथ ही इस टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाला देश बन गया है। चेन्नई के राधाकृष्णन स्टेडियम में अपना 5वां फाइनल खेल रही टीम इंडिया हाफ टाइम तक 2 गोल से पिछड़ रही थी, तब स्कोर लाइन 3-1 थी। फिर मुकाबले के आखिरी दो क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने तीन गोल दागते हुए जीत हासिल की। मुकाबले में भारत की ओर से जुगराज सिंह ने 9वें मिनट, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 45वें मिनट, गुरजंत सिह ने भी 45वें मिनट और आकाशदीप सिंह ने 56वें मिनट में गोल दागा।
यह भी पढ़ें:- ‘एकता में बल है’…देवेंद्र नगर के आदर्श स्कूल के छात्रों ने दी लाजवाब प्रस्तुति
बता दें कि पहला गोल भारत के जुगराज सिंह ने किया। नौवें मिनट में जुगराज ने पेनल्टी काॅर्नर का फायदा उठाते हुए ड्रैग फ्लिक शॉट खेला और गोल दागा। भारत के बाद मलेशिया ने भी गोल दाग दिया। 14वें मिनट में अज़ुआन हसन दाईं ओर से सर्कल में आए, और फील्ड गोल दाग दिया। 18वें मिनट में मलेशिया ने पेनल्टी काॅर्नर का उपयोग किया और रहीम रजी ने अपने ड्रैग फ्लिक से नेट के टॉप पर गोल दाग दिया। मलेशिया ने तीसरा गोल पेनल्टी कॉर्नर से दागा। 28वें मिनट में मुहम्मद अमीनुदीन ने गेंद को नेट के टॉप पर ड्रैगफ्लिक किया। भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक से गोल दागा। (Indian Hockey Team Won)
Champions 🇮🇳💙
Indian men's hockey team won Asian Champions trophy 🥳❤️ pic.twitter.com/PPLwJDRokr— 𝐆𝐥𝐞𝐧 (@SquareDrive_) August 12, 2023
वहीं गुरजंत सिंह ने गोलपोस्ट की ओर शानदार शॉट मारा और भारत को मैच का पहला फील्ड गोल मिला। मनदीप सिंह ने शानदार पास दिया और सबसे महत्वपूर्ण समय पर आकाशदीप सिंह ने स्कोर किया और फील्ड गोल कर भारत को बढ़त दिलाई।तीसरे क्वार्टर में भारत ने चांस बनाने की कोशिश की। इस दौरान 36वें मिनट में कार्थी सेल्वम ने भारत के लिए पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किया, लेकिन जुगराज सिंह का ड्रैग फ्लिक गोल के ऊपर से निकला। आखिरी में भारतीय टीम ने शानदार वापसी की। पहला गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक से किया। वहीं दूसरा गोल गुरजंत सिह ने 45वें मिनट में किया। (Indian Hockey Team Won)
भारत ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का फाइनल जीता; चेन्नई में मलेशिया को 4-3 से हराया।#Hockey pic.twitter.com/bcnX5NH8ea
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 12, 2023
वहीं मलेशियाई टीम की ओर से अजराई अबू कमाल ने 14वें मिनट, रहीम रजी ने 18वें मिनट और मुहम्मद अमीनुदीन ने 28वें मिनट में गोल दागा। इस मैच में भारत की ओर से कृष्ण बहादुर पाठक (गोलकीपर), वरुण कुमार, जरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, शमशेर सिंह और आकाशदीप सिंह ने मुकाबला खेला। वहीं मलेशिया की ओर से हफीजुद्दीन ओथमान (गोलकीपर), मुजाहिर अब्दु, मरहान जलील, अशरन हमसामी, फैजल सारी, रजी रहीम, फैज जली, अज़ुआन हसन, अबू कमाल अजराई, नजमी जाजलान और अमीरुल अजहर ने मैच खेला। (Indian Hockey Team Won)
We can't ask for a better final than this🥹💙
India's incredible comeback seals victory, making them champions of the Hero Asian Champions Trophy Chennai 2023.🏆🇮🇳 India 4-3 Malaysia 🇲🇾#HockeyIndia #IndiaKaGame #HACT2023 @CMO_Odisha @CMOTamilnadu @asia_hockey @FIH_Hockey… pic.twitter.com/gJZU3Cc6dD
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 12, 2023