Google Analytics —— Meta Pixel

Shubhanshu Shukla astronaut : शुभांशु शुक्ला पहुंचे अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन, बोले – ‘नमस्कार फ्रॉम स्पेस’, भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री बने

Shubhanshu Shukla astronaut : नई दिल्ली। भारत के शुभांशु शुक्ला आज 26 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर पहुंच गए हैं। वे भारतीय मूल के पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने निजी मिशन के तहत अंतरिक्ष की यात्रा की है। एक्सियम मिशन-4 के तहत शुभांशु और तीन अन्य एस्ट्रोनॉट्स ने 25 जून को दोपहर 12 बजे स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट से कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी थी। करीब 28 घंटे के सफर के बाद शाम 4:01 बजे वे ISS पहुंचे।

शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले भारत के दूसरे और ISS पर जाने वाले पहले भारतीय हैं। इससे पहले 1984 में राकेश शर्मा ने सोवियत मिशन के तहत अंतरिक्ष की यात्रा की थी।

यह भी पढ़ें :- India China defense talks : राजनाथ सिंह ने SCO बैठक में आतंकवाद पर दिखाया सख्त रुख, पाकिस्तान-चीन को घेरा, संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर से इंकार

स्पेस स्टेशन पहुंचने के बाद शुभांशु ने लाइव वीडियो कॉल में कहा, “नमस्कार फ्रॉम स्पेस! मैं एक बच्चे की तरह यहां नई चीजें सीख रहा हूं – चलना, खाना, खुद को नियंत्रित करना। यह एक नया अनुभव है और मैं इसका पूरा आनंद ले रहा हूं।” उन्होंने बताया कि लॉन्चिंग के समय बहुत जबरदस्त अनुभव हुआ, जैसे सीट में पीछे धकेला जा रहा हो। लेकिन कुछ ही पलों बाद शांति छा गई और वो वैक्यूम में तैरने लगे। (Shubhanshu Shukla astronaut)

शुभांशु ने कहा, “यह कोई व्यक्तिगत सफलता नहीं है, यह हम सबकी सामूहिक उपलब्धि है। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इसे संभव बनाया – वैज्ञानिकों, टेक्नीशियनों, परिवार और दोस्तों को।”

उन्होंने एक प्रतीकात्मक हंस की भी चर्चा की, जो भारत, पोलैंड और हंगरी की संस्कृति में बुद्धिमत्ता का प्रतीक माना जाता है। शुभांशु ने कहा, “यह संयोग नहीं, बल्कि गहराई से जुड़ा हुआ है।” (Shubhanshu Shukla astronaut)

शुभांशु ने बताया कि लॉन्च के बाद उनकी तबीयत थोड़ी बिगड़ गई थी, लेकिन अब वे स्पेस के वातावरण में पूरी तरह ढल चुके हैं और पर्याप्त नींद भी ले पा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गलतियां करना सीखने का हिस्सा है, और अपने साथियों के साथ इस अनुभव को साझा करना बहुत आनंददायक है।

अंतरिक्ष में यह मिशन तकनीकी खामियों और मौसम के कारण छह बार टल चुका था। अब जब वह ISS पहुंच चुके हैं, तो यह भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ता है। (Shubhanshu Shukla astronaut)

Back to top button
error: Content is protected !!