BJP के जशपुर प्रत्याशी को बदलने की मांग, सुशील आनंद शुक्ला ने कसा तंज

BJP Jashpur Candidate Virodh: रायपुर के BJP कार्यालय में पूर्व मंत्री गणेश राम भगत के समर्थकों का धरना जारी है। भगत के समर्थक जशपुर से बीजेपी प्रत्याशी बदलने की मांग कर रहे हैं। शनिवार से करीब 400 समर्थक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। BJP ने जशपुर से रायमुनी भगत को टिकट दिया है। वहीं जशपुर के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पूरे 85 विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी प्रत्याशियों के खिलाफ आक्रोश है।

यह भी पढ़ें:- BJP-कांग्रेस के प्रत्याशियों को लेकर वार-पलटवार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने कसा तंज, कांग्रेस ने दिया जवाब 

सुशील आनंद ने कहा कि कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। बड़े नेताओं के पोस्टर फाड़े जा रहे हैं। ये भाजपा के अलोकतांत्रिक चरित्र को दिखाता है। कार्यकर्ताओं को टिकट देने के लिए नहीं पूछा गया। कुछ को अपने हिसाब से टिकट दे दिया गया, जो भ्रष्टाचार कर संपत्ति इकट्ठा किए उन्हें टिकट दिया गया। वहीं जशपुर प्रत्याशी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का बयान सामने आया है। (BJP Jashpur Candidate Virodh)

साव ने कहा कि बातचीत कर उन्हें समझा लेंगे। सभी पार्टी के कार्यकर्ता है। बातचीत करने आए हैं, उन्हें बातचीत कर समझाया जाएगा। वह जल्दी समझ जाएंगे और पार्टी के हित में काम करेंगे। प्रत्याशी बदलने के सवाल पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एक बार प्रत्याशी घोषित होने के बाद परिवर्तन की संभावना नहीं है। कार्यकर्ताओं से बातचीत करके सबको काम में लगाएंगे। हम अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को साकार करेंगे। भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता पूरी ताकत से पार्टी के घोषित प्रत्याशी के पक्ष में काम करेंगे। (BJP Jashpur Candidate Virodh)

Related Articles

Back to top button