रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का किया दावा, CM भूपेश बघेल ने किया कटाक्ष

CM Bhupesh On Raman: छत्तीसगढ़ के पूर्व CM रमन सिंह ने प्रदेश में रिकॉर्ड सीटे जीतने और BJP की सरकार बनाने का दावा किया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जब रमन सिंह की लोकप्रियता चरम पर थी तब वे 52 सीट के ऊपर नहीं गए। अब कहां से 55 सीट आ जाएगा। वे ये सब अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए कह रहे हैं। 3 दिसंबर को जब परिणाम आएंगे तब सबको पता चल जाएगा कि वे 15 सीट से आगे बढ़ रहे हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में हादसे ही हादसे, 24 घंटे में 9 लोगों की मौत, कई घायल 

प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के DA बढ़ाए जाने पर पूर्व CM रमन सिंह ने पत्र लिखा है, जिसे लेकरे CM बघेल ने कहा कि डॉ रमन सिंह आज डीए बढ़ाने के लिए पत्र लिख रहे हैं। रेलवे के लिए पत्र क्यों नहीं लिखते हैं। ट्रेनें रद्द हो रही है। ट्रेनें समय पर नहीं चल रही है। रेलवे में नौकरी के लिए भी उन्हें पत्र लिखना चाहिए। वे भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सोनिया गांधी अपने बेटे को PM बनाना चाहती है। इस पर भी CM बघेल ने पलटवार किया है। (CM Bhupesh On Raman)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उनके बेटे में कौन सी योग्यता है, जिसे उन्होंने BCCI सचिव बना कर रखा है। अमित शाह अपने बेटे के बारे में बताइए कि उसमें कौन सी योग्याता है? दूसरों के बेटे के बारे में क्यों बोलते हैं। बीजेपी के लंका वाले पोस्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इसके अलावा इनके पास बचा क्या है। ये मुंह खोलेंगे तो जहर ही उगलेंगे। बीजेपी के सरकार गठन के बाद झीरम की जांच होगी वाले बयान पर भी CM भूपेश बघेल ने कटाक्ष किया है। (CM Bhupesh On Raman)

उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें किसने रोका था। धरमलाल कौशिक को कोर्ट किसने भेजा था। अडंगा डालने का काम किसने किया था। अब किसी भी प्रकार की बात करने में कोई संकोच नहीं है। शर्म भी नहीं आती है। उनकी सरकार थी। CBI जांच हो यह विधानसभा में पारित किया था। भारत सरकार से जब आदेश आया तब उसे दबाकर क्यों रखा था। रमन सिंह पता नहीं किस प्रकार के बयान लिखते और जारी करते हैं। क्योंकि सभी घटनाओं के लिए वहीं जिम्मेदार है। छत्तीसगढ़ की पुलिस जांच करेगी। अब वह बोले या नहीं बोले जांच होगी। (CM Bhupesh On Raman)

Related Articles

Back to top button