कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे का बड़ा बयान, कहा- दोबारा जीतने पर भूपेश बघेल ही होंगे मुख्यमंत्री

Kharge Big Statement: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कोरिया के चरचा रेलवे ग्राउंड में सभा को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दोबारा सरकार बनने पर भूपेश बघेल फिर मुख्यमंत्री बनकर आएंगे। खड़ने ने कहा कि आप कांग्रेस पार्टी को जीताओ फिर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बनेंगे। हालांकि दूसरी लाइन में ही संभलकर कहा कि जो भी हाईकमान चाहेगा वो मुख्यमंत्री बनेगा और कांग्रेस ने जो भी वादा किया है उसे जीतने के बाद पूरा करेंगे। इस पर PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वो जो कहेंगे और आदेश करेंगे वो ही होगा। अगर राज्य बोल रहा है तो भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- BJP प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के ऊपर हमला, महापौर एजाज ढेबर और उनके भाई पर आरोप

बैज ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव में 20 सीटों में कांग्रेस जीत कर आएगी। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश के 5 राज्यों में चुनाव हैं और सभी जगह कांग्रेस का माहौल है। लेकिन BJP हमें कमजोर करने के लिए ED, IT, CBI का इस्तेमाल कर रही है। कोरबा में इंडस्ट्री कांग्रेस ने बनाई, लेकिन मोदी जी कहते हैं कांग्रेस ने क्या किया? जब वे पैदा भी नहीं हुए थे, तब तक नेहरू जी कई PSUs बना चुके थे। मोदी जी कांग्रेस के नेताओं पर टिप्पणी करते हैं और कहते हैं 140 करोड़ लोगों तक हमने मोबाइल फोन पहुंचाए। मोबाइल फोन तो राजीव गांधी जी की देन है। (Kharge Big Statement)

उन्होंने कहा कि नगर निगम का चुनाव हो, जिला पंचायत का चुनाव हो, विधानसभा का चुनाव हो या लोकसभा का चुनाव… मोदी जी सभी जगह भाषण में कहते हैं- मेरा चेहरा देखकर वोट दीजिए। मोदी जी, आप प्रधानमंत्री हैं… देश को मजबूत बनाइए, महिलाओं की सुरक्षा और शिक्षा पर काम कीजिए। PM मोदी ने कहा था- सभी के खाते में 15 लाख आएंगे, हर साल 2 करोड़ नौकरियां दूंगा, किसानों की आय दोगुनी होगी… लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया। PM मोदी हमेशा झूठ बोलते हैं। BJP का योगदान ना तो आजादी दिलाने में था, ना जनता के लिए काम करने में है। यह सिर्फ हुकूमत करना चाहते हैं। आप बताइए, छत्तीसगढ़ में 15 साल की BJP सरकार और 5 साल की कांग्रेस सरकार में कौन सी अच्छी है? जवाब है- कांग्रेस की सरकार। (Kharge Big Statement)

खड़गे ने कहा कि मोदी जी, आप साढ़े 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और 10 साल से देश के प्रधानमंत्री हैं। 27 साल से गुजरात में BJP की सरकार है। फिर भी क्यों गुजरात में बच्चे और महिलाएं पौष्टिक आहार की कमी के कारण मर रहे हैं? छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है और प्रदेश की नींव को मजबूत किया है। जनता का जोश बता रहा है, फिर से कांग्रेस सरकार आ रही है। छत्तीसगढ़ के गांव, गरीब, किसान, युवा, महिलाएँ, किसान, आदिवासी, दलित, पिछड़े वर्ग और राज्य का हर एक नागरिक, कांग्रेस की न्यायसंगत नीतियों से लाभान्वित है। हमने सभी के लिए काम किया है, तभी भरोसा बरकरार रहेगा। (Kharge Big Statement)

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमने किसानों का कर्जा किया माफ। देश में धान का सबसे ज्यादा पैसा किसानों को मिला। राजीव गांधी भूमिहीन न्याय योजना में किसानों को 7 हजार रुपए सालाना मिले। तेंदूपत्ता का दाम ₹2.5 हजार से बढ़ाकर ₹4 हजार/बोरा किया।इंग्लिश मीडियम स्वामी आत्मानंद स्कूल बने। लघु वन उपज की रिकॉर्ड ख़रीदी हमने की है। सस्ती दवाई की चर्चा देश भर में हो रही है। इस सारे बदलाव का श्रेय छत्तीसगढ़ के लोगों को जाता है। आपने ऐसी सरकार बनाई है जो आपके लिए सोचती है। BJP देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है। देश से यही नफरत मिटाने के लिए राहुल गांधी जी 4000 किलो मीटर पैदल चले हैं। मोदी सरकार में पेट्रोल, डीजल, अनाज, तेल, दाल… यहां तक की प्याज के दाम भी आसमान छू रहे हैं। इसके बाद भी PM मोदी कहते हैं कि वह गरीबों के लिए काम कर रहे हैं। (Kharge Big Statement)

Related Articles

Back to top button