UP के CM योगी आदित्यनाथ को मिली जान से मारने की धमकी, पढ़ें पूरी खबर

Threat to CM Yogi: उत्तरप्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ को फिर जान से मारने की धमकी दी है। खालिस्तान समर्थक और सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने CM योगी को ऑडियो मैसेज भेजा है। इसमें कहा गया है कि पुलिस ने अयोध्या में खालिस्तान समर्थक 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उनके खिलाफ झूठा केस बनाया जा रहा है। उसने कहा है कि 22 जनवरी को अयोध्या में हो रहे राम मंदिर समारोह में CM योगी को SFJ से कोई बचा नहीं पाएगा। जरूरत पड़ने पर राजनीतिक हत्याएं करेंगे। SFJ की तरफ से 22 जनवरी को इसका जवाब दिया जाएगा। 24 घंटे के अंदर अयोध्या में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने 3 संदिग्धों को पकड़ा है।

यह भी पढ़ें:- 4 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 6 लोगों की मौत

CM योगी को भेजे धमकी भरे मैसेज में वॉइस रिकॉर्डिंग भेजी गई है। यह रिकॉर्डिंग यूनाइटेड किंगडम यानी UK की लोकेशन से मिली है। फिलहाल इस मैसेज से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसी जल्द ही गिरफ्तार 3 युवकों से भी पूछताछ कर सकती है। बता दें कि UP ATS ने 18 जनवरी को अयोध्या से 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक पकड़े गए संदिग्धों में एक राजस्थान के सीकर का रहने वाला धर्मवीर है, जो अपने दो साथियों के साथ अयोध्या जा रहा था। तीनों संदिग्ध सुक्खा दुनके, अर्श डल्ला गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं। (Threat to CM Yogi)

UP ATS ने 3 संदिग्धों को पकड़ा

अर्श डल्ला को भारत सरकार ने आतंकी घोषित किया है। इन तीनों व्यक्तियों से ATS पूछताछ कर रही है। वहीं DG कानून व्यवस्था ने कहा-अयोध्या में चेकिंग अभियान के दौरान 3 संदिग्धों को UP ATS ने पकड़ा है। संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। तीनों किस मकसद से यहां पहुंचे थे और उनकी मंशा क्या थी? इसका पता लगाया जा रहा है। बता दें कि 2 साल पहले भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुरपतवंत सिंह पन्नू से धमकी मिल चुकी है। रिकॉर्डेड कॉल में कहा गया था कि 15 अगस्त को CM योगी को हम लखनऊ के विधान भवन पर झंडा नहीं फहराने देंगे। 1.01 मिनट की धमकी भरी रिकॉर्डेड कॉल में पन्नू ने CM योगी और RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) को लेकर कई आपत्तिजनक टिप्पणी की है। (Threat to CM Yogi)

इन लोगों को भी धमकी दे चुका है पन्नू

इससे पहले पन्नू ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार को धमकी दी थी। खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भगवंत मान को धमकी दी है। पन्नू ने 26 जनवरी को भगवंत मान पर हमला करने के लिए गैंगस्टर को साथ आने के लिए कहा है। पंजाब में गैंगस्टर्स के खिलाफ सख्ती बरतने के बाद यह संदेश पंजाब पुलिस को मिला था। पन्नू 2020 में आतंकी घोषित हुआ। भारत सरकार ने 2019 में आतंकी गतिविधियां चलाने के आरोप में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम यानी UAPA के तहत पन्नू के संगठन SFJ पर बैन लगाया।पन्नू पर साल 2020 में अलगाववाद को बढ़ावा देने और पंजाबी सिख युवाओं को हथियार उठाने के लिए प्रोत्साहित करने का आरोप लगा।  (Threat to CM Yogi)

Related Articles

Back to top button