छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए तैयारी, आज राहुल गांधी जशपुर और अंबिकापुर में भरेंगे हुंकार

Rahul Gandhi Ambikapur Tour: छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान हो चुका है। 20 विधानसभा सीटों के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं दूसरे चरण के लिए 17 नवंबर को 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए केंद्रीय नेताओं और मंत्रियों का दौरा लगातार जारी है। इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज (8 नवंबर) अंबिकापुर और जशपुर के दौरे पर रहेंगे। वे विशेष विमान से दोपहर 12 बजे अंबिकापुर हवाई अड्डा पहुंचेंगे। दोपहर 12.15 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12.45 बजे जशपुर के सन्ना खेल मैदान में पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें:- ‘मेरी मां कर्मा’ के ब्रांड एम्बेसडर घोषित, पॉपकॉर्न फिल्म प्रोडक्शन ने तैयार की मूवी

राहुल गांधी जशपुर में दोपहर 1 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.10 बजे जशपुर से हेलीकॉप्टर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2.40 बजे हेलीकॉप्टर से कतकालो ब्लॉक – अंबिकापुर, जिला सरगुजा हवाई अड्डे पहुंचेंगे। कतकालो में दोपहर 3 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.40 बजे अंबिकापुर एयरपोर्ट से विशेष विमान के जरिए दिल्ली के लिए रवाना होंगे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अंबिकापुर और जशपुर में चुनाव प्रचार करेंगे। राहुल अंबिकापुर में डिप्टी CM टीएस सिंहदेव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। (Rahul Gandhi Ambikapur Tour)

जशपुर में प्रत्याशी विनय कुमार भगत के पक्ष में भी चुनावी सभा करेंगे। राहुल गांधी हफ्तेभर में दूसरी बार छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। वे फरवरी में कांग्रेस के अधिवेशन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। 2 सितंबर को नवा रायपुर में राहुल गांधी युवा मितान क्लब, 25 सितंबर बिलासपुर, और 28-29 अक्टूबर को 2 दिवसीय दौरे पर थे। इसके बाद वो 8 अक्टूबर को प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। राहुल गांधी सुबह लगभग 11 बजे सीधा अंबिकापुर पहुचेंगे। अंबिकापुर के बाद वे जशपुर में चुनाव प्रचार करेंगे। सभी पार्टी के नेता अब दूसरे चरण के प्रचार के लिए जुट गए हैं।  बता दें कि कल (7 नवंबर) ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उनकी बहन प्रियंका गांधी ने बालोद और धमतरी जिले में जनसभा को संबोधित किया। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगा था। (Rahul Gandhi Ambikapur Tour)

राहुल गांधी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • राहुल गांधी विशेष विमान से दोपहर 12 बजे अंबिकापुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।
  • दोपहर 12.15 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर रवाना होंगे।
  • दोपहर 12.45 बजे जशपुर के सन्ना खेल मैदान में पहुंचेंगे।
  • जशपुर में दोपहर 1 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे।
  • दोपहर 2.10 बजे जशपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए अंबिकापुर के कतकालो के लिए रवाना होंगे।
  • दोपहर 2.40 बजे हेलीकॉप्टर से अंबिकापुर के कतकालो के लिए सरगुजा हवाई अड्डे पहुंचेंगे।
  • कतकालो में दोपहर 3 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे।
  • शाम 4.40 बजे अंबिकापुर एयरपोर्ट से विशेष विमान के जरिए दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Back to top button