हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया: चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा

Chief Justice Sinha Speech: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अधिवक्ता संघ दुर्ग की ओर से न्यायालय परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं की आज हर क्षेत्र में भागीदारी है, चाहे वह न्यायपालिका हो, सामान्य प्रशासन विभाग हो, राजनीति में हो, चाहे वो अंतरिक्ष में हो, हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। महिलाओं को उनकी त्याग भावना के कारण पुरूषों से ज्यादा महत्व दिया गया है। महिलाएं जो अपने परिवार को देखती हैं साथ ही कार्यक्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य भी करती है। यह बहुत ही सराहनीय है। महिला अधिवक्ताओं की भूमिका को अत्यंत ही चुनौतीपूर्ण बताते हुए उनके न्याय व्यवस्था के प्रति समर्पण की प्रशंसा किये।

यह भी पढ़ें:- आज दंतेवाड़ा और कवर्धा जिले के दौरे पर रहेंगे CM साय, इन कार्यक्रमोंं में होंगे शामिल

मुख्य न्यायाधीश ने महिला अधिवक्ताओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि दुर्ग जिले के सामान्य प्रशासन, न्याय व्यवस्था और अधिवक्ताओं की बागडोर महिला अधिकारियों के हाथों में है। जिले की न्याय व्यवस्था की बागडोर नीता यादव, जिला और सत्र न्यायाधीश दुर्ग, प्रशासनिक व्यवस्था की जिम्मेदारी ऋचा प्रकाश चौधरी, जिला कलेक्टर दुर्ग और अधिवक्ता संघ की बागडोर नीता जैन, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ के हाथों में है। न्यायामूर्ति सिन्हा ने कहा कि महिला दिवस “लैंगिक समानता“ के महत्व को दर्शाता है। उन्होंने दुर्ग जिले की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि बताते हुए महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं की भागीदारी के विषय पर सारगर्भित उद्बोधन दिया। (Chief Justice Sinha Speech)

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महिला न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और अन्य न्यायिक कर्मचारियों को रविन्द्र नाथ टैगोर की पंक्तियों के माध्यम से संदेश दिया कि “महिला शक्ति इस ब्रम्हाण्ड की सबसे पुरानी शक्ति है। ब्रम्हाण्ड की रचना इसी नारी शक्ति से हुई है और पूरी पृथ्वी इस शक्ति से घिरी हुई है। महिला शक्ति द्वारा हर बाधा को दूर करते हुए एक ऐसे समाज की स्थापना की जाए जहां समानता हो और जहां महिलाएं अपने आप को सशक्त व सुरक्षित महसूस कर सकें। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के रजिस्ट्रार जनरल सुधीर कुमार, संयुक्त रजिस्ट्रार सह प्रधान निजी सचिव एम.व्ही.एल.एन. सुब्रमण्यम, सहायक रजिस्ट्रार रवीन्द्र सिंह नेगी, और जिला और सत्र न्यायाधीश दुर्ग नीता यादव, दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, जिला न्यायालय, कुटुम्ब न्यायालय, श्रम न्यायालय दुर्ग के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्ता संघ दुर्ग की ओर से अध्यक्ष नीता जैन, पदाधिकारी और अधिवक्ता उपस्थित थे। (Chief Justice Sinha Speech)

Related Articles

Back to top button