कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय का बृजमोहन को चैलेंज, 40 साल के काम का मांगा हिसाब

Vikas Upadhyay on Brijmohan: रायपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को चैलेंज किया है। साथ ही 40 साल का हिसाब मांगा है। उन्होंने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल ने 40 साल तक रायपुर में राज किया, लेकिन रायपुर के लोगों के लिए कल एक नंबर जारी किया और सुझाव मांगा। 40 साल तक रायपुर के लोगों से सुझाव नहीं लिया गया। अग्रवाल 15 साल मंत्री और सबसे ज्यादा बार विधायक रहे। ऐसे में मैं चैलेंज करता हूं कि बृजमोहन अग्रवाल बता दे अगर एक भी काम किया हो तो जो मिल का पत्थर साबित हुआ हो।

यह भी पढ़ें:- PM मोदी के नाम पर नेता प्रतिपक्ष महंत ने जोड़े हाथ, कहा- अब मैं नरेंद्र मोदी के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता

उन्होंने कहा कि रोजगार और विकास के नाम पर सब जीरो। 40 साल तक लोगों को धोखा देने का काम किया। वहीं भाजपा नेताओं के दौरे को लेकर विकास उपाध्याय ने कहा कि बीजेपी झूठ परोस कर जाती है। ओम माथुर छत्तीसगढ़ के प्रभारी थे। वापस आपको अब दिख नहीं रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी-बड़ी बातें करके गए थे। झूठ बोलकर गए थे। अब उनके नए नेता आएंगे और झूठ परोस कर जाएंगे। कोई फर्क नहीं पड़ता। हिंदुस्तान की जनता भाजपा के नेताओं को समझ चुकी है। जान और पहचान चुकी है। (Vikas Upadhyay on Brijmohan)

‘ED और IT भाजपा के चुनिंदा नेताओं की कठपुतली’

उपाध्याय ने कहा कि आने वाला लोकसभा चुनाव का परिणाम उनके मुंह में एक बड़ा तमाचा होगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले की नई सिरे से जांच होगी। इसे लेकर विकास ने कहा कि यह स्पष्ट है कि ED और IT भाजपा के कुछ चुनिंदा नेताओं की कठपुतली बन कर रह गए हैं। बेवजह बेकसूर लोगों को परेशान करना उनका काम है, जो उनकी विचारधारा को नहीं मानते उन्हें जेल जाने का काम करना पड़ता है। कई साहसी लोग है, जो ईमानदारी से लड़ते हैं और साहस करते हैं। दूसरे प्रदेशों में भी ED की जांच का कोई परिणाम नहीं मिलता। (Vikas Upadhyay on Brijmohan)

टूलकिट की तरह उपयोग करती है BJP: विकास 

वहीं रामनवमी में बीजेपी के भव्य कार्यक्रम को लेकर विकास उपाध्याय ने कहा कि राम हमारी आस्था के प्रतीक है। हिंदुस्तान में रहने वाला हर व्यक्ति राम को मानता है। परिवार में लोग सोचते हैं बेटा हो तो राम जैसा, भाई हो तो राम जैसा, दोस्त हो तो राम जैसा, अगर दुश्मन भी कोई चाहता है तो राम जैसा होना चाहिए। राम तो हमारे आस्था के हैं। हमारी परंपराओं के हैं। धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ हिंदुस्तान का हर व्यक्ति करता है। बीजेपी इसे सिर्फ टूलकिट की तरह उपयोग करती है। (Vikas Upadhyay on Brijmohan)

Related Articles

Back to top button