6 महीने बाद जेल से रिहा हुए AAP सांसद संजय सिंह, कहा- यह वक्त जश्न मनाने का नहीं…

MP Sanjay Singh Released: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह 6 महीने बाद तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह वक्त जश्न मनाने का नहीं है। यह वक्त संघर्ष करने का है। हमारी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में रखा गया है। हमें पूरा भरोसा है कि इस जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल छूटेंगे। संजय की जमानत होने पर दिल्ली सरकार मे मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह का स्वागत किया। अभी हमारे तीन बड़े नेता, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जेल के अंदर हैं और जब तक वो नहीं छूटेंगे, हम खुशी नहीं मनाएंगे, बल्कि संघर्ष करेंगे। 

यह भी पढ़ें:- CG Hate Speech: सोशल मीडिया में चला ट्रेंड में हूँ मोदी का परिवार पहली लाठी मुझे मार

वहीं AAP सांसद संजय सिंह के पिता दिनेश सिंह ने कहा कि मैं, मेरा परिवार, पार्टी और सभी कार्यकर्ता और इसे एक विशेष क्षण के रूप में देख रहे हैं। संजय सिंह की रिहाई होने पर दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार ED से पूछा कि मनी ट्रेल कहां है? ED के पास कोई जवाब नहीं था और इसी कारण ED को कहना पड़ा कि हम जमानत का विरोध नहीं करते हैं और 6 महीने बाद संजय सिंह वापस आए हैं। संजय सिंह फिर से शेर की तरह दहाड़ेंगे और भाजपा की तानाशाही को मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि कहा जब तक हमारे पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और विजय नायर जेल से बाहर नहीं निकलते तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। जब सब लोग आ जाएंगे तब जश्न ही जश्न मनेगा। (MP Sanjay Singh Released)

AAP नेता जैस्मीन शाह ने कहा कि संजय सिंह AAP के शेर हैं। यही कारण था कि भाजपा ने उन्हें एक फर्जी मुकदमे में बंद कर दिया। इस मुकदमे में कोई मनी ट्रेल नहीं है। संघर्ष जारी रहेगा, ये जश्न का मौका नहीं है। हमारे और भी कई नेताओं को गैर-कानूनी तरीके से जेल में बंद किया गया है। जब तक AAP के सभी नेता बाहर नहीं आ जाते हैं, जश्न नहीं मनाया जाएगा। हम तब तक दोगुनी ऊर्जा से संघर्ष करेंगे जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता। AAP नेता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि सच की जीत हुई है। इतनी रेड के बाद भी एक फूटी कौड़ी भी नहीं मिली, लेकिन हमारा संघर्ष जारी है। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को भी भाजपा ने झूठे मामले में फंसाया है। एक-एक कर के भाजपा का झूठ ढ़ेर होता जाएगा। (MP Sanjay Singh Released)

AAP सांसद संजय सिंह के तिहाड़ जेल से बाहर आने पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भ्रष्टाचारी पार्टी के एक नेता अगर जमानत पर बाहर आते हैं और वह पार्टी उसका जश्न मनाती है तो इससे उस पार्टी की सोच का पता चलता है। जमानत पर बाहर आना अपराध मुक्त होना नहीं है, जमानत मिलती है तो जमानत खत्म भी होती है। AAP नेता संजय सिंह के तिहाड़ जेल से बाहर आने पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यही हम कह रहे हैं कोर्ट का काम है कि किसे बेल देना है किसे नहीं। हालांकि बेल ही मिली है, वे शराब घोटाले से बरी नहीं हुए हैं, लेकिन उत्सव ऐसा मना रहे हैं जैसे पूरे घोटाले से बरी हुए हैं। केस चल रहा है। पहला ED ने इस बेल का विरोध नहीं किया। दूसरा, कोर्ट ने कहा है कि इस मुद्दे पर उन्हें(संजय सिंह) कुछ कहना नहीं है, सशर्त उन्हें बेल मिली है। (MP Sanjay Singh Released)

उन्होंने कहा कि हम इस बात से खुश है कि अब ये लोग शायद यह नहीं कहेंगे कि भाजपा जेल भेजती है। जेल भेजना और बेल देना कोर्ट का काम है और हम कोर्ट के हर निर्णय का स्वागत करते हैं, लेकिन केस चल रहा है। दिल्ली के लोग सबसे ज्यादा इस बात से दुखी है कि 10 साल में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को कहीं का नहीं छोड़ा। अब उन्हें भाजपा से उम्मीद है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 2 अप्रैल को संजय सिंह को दिल्ली शराब नीति केस में जमानत दी थी। लीगल प्रोसेस की वजह से कल रिहाई नहीं हो पाई थी। संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह जमानत की प्रक्रिया पूरा करने के लिए 3 अप्रैल को राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची थी। (MP Sanjay Singh Released)

कोर्ट ने 2 लाख रुपए के जमानती बॉन्ड और इतने ही अमाउंट की सिक्योरिटी पर जमानत दे दी। संजय सिंह की पत्नी ने 2 लाख का बॉन्ड भरा। कोर्ट ने संजय सिंह की जमानत के लिए तीन शर्तें रखी है। पहला- वे जेल से बाहर जाकर आबकारी नीति केस से जुड़ी कोई बयानबाजी नहीं करेंगे। दूसरा- अपना पासपोर्ट सरेंडर करेंगे। दिल्ली से बाहर जाने पर जांच एजेंसी को बताएंगे और अपनी लाइव लोकेशन शेयर करेंगे। ED की चार्जशीट में संजय सिंह पर 82 लाख रुपए का चंदा लेने का जिक्र है। इसको लेकर ही 4 अक्टूबर को ED उनके घर पहुंची थी और उनसे 10 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। तब से संजय जेल में बंद थे। (MP Sanjay Singh Released)

Related Articles

Back to top button