Surya Grahan News: खत्म हुआ इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, देश के कई हिस्सों में दिखा असर
Surya Grahan News: साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण खत्म हो गया है। आज यानी 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण पड़ा। ग्रहण भारत में करीब 2 घंटे तक दिखाई दिया। इसे देश के अधिकतर हिस्सों में देखा गया। देश में सबसे पहले ये अमृतसर में शाम 4.19 बजे नजर आया। वहीं मुंबई में शाम 6.09 बजे तक सूर्य ग्रहण दिखाई दिया। ज्यादातर जगह ग्रहण सूर्यास्त के साथ ही खत्म हुआ। भारत से पहले दुनिया के अलग-अलग देशों में सूर्य ग्रहण देखा गया। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के मुताबिक आज का सूर्य ग्रहण यूरोप, नॉर्थ-ईस्ट अफ्रीका, मिडिल ईस्ट और वेस्ट एशिया में दिखाई दिया।
यह भी पढ़ें:- ऋषि सुनक ने ली ब्रिटेन के PM के रूप में शपथ, कहा- गलतियां सुधारने के लिए बना PM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आंशिक सूर्य ग्रहण देखा। इसे लेकर उन्होंने कहा कि यह ब्रह्मांड की अद्भुत घटनाओं में से एक है। अमावस्या और पूर्णिमा के दिन ग्रहण की जो प्रवृति रही है उसी के क्रम में अमावस्या के अवसर पर आज सूर्य ग्रहण की घटना को देखने का एक अवसर प्राप्त हुआ है। (Surya Grahan News)
यह ब्रह्मांड की अद्भुत घटनाओं में से एक है। अमावस्या और पूर्णिमा के दिन ग्रहण की जो प्रवृति रही है उसी के क्रम में अमावस्या के अवसर पर आज सूर्य ग्रहण की घटना को देखने का एक अवसर प्राप्त हुआ है: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गोरखपुर https://t.co/3g96zLJgEM pic.twitter.com/hWmq9Y7yKc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2022
वहीं इस सूर्य ग्रहण के बाद 8 नवंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण भी होगा, जो एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका में दिखेगा। ग्रहण के धर्म और विज्ञान के नजरिए से इसके अलग-अलग कारण हैं। विज्ञान के मुताबिक पृथ्वी चंद्र के साथ सूर्य की परिक्रमा करती है और चंद्र पृथ्वी की परिक्रमा करता है। जब चंद्र परिक्रमा करते हुए पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और ये तीनों ग्रह एक सीधी लाइन में होते हैं, तब चंद्र की छाया पृथ्वी पर पड़ती है। जहां-जहां चंद्र की छाया पड़ती है, वहां सूर्य नहीं दिखता है। इस स्थिति को ही सूर्य ग्रहण कहते हैं। धर्म के नजरिए से ग्रहण की कथा राहु और केतु से जुड़ी है। (Surya Grahan News)
Solar eclipse #SuryaGrahan #TrendingNow #SuryaGrahan pic.twitter.com/7kyGKp4eZU
— Saurabh Pawar (@Saurabh33353) October 25, 2022
मान्यता के मुताबिक देवताओं और दानवों ने मिलकर समुद्र को मथा तो अमृत निकला। विष्णु जी मोहिनी अवतार लेकर देवताओं को अमृत पान करा रहे थे। एक असुर राहु देवताओं का वेश बनाकर देवताओं के बीच बैठ गया और उसने अमृत पी लिया। सूर्य और चंद्र राहु को पहचान गए और उन्होंने विष्णु जी को ये बात बता दी। विष्णु जी ने सुदर्शन चक्र से राहु का सिर धड़ से अलग कर दिया, लेकिन राहु ने अमृत पी लिया था, इस कारण वह मरा नहीं। राहु के दो हिस्से हो गए। एक हिस्से को राहु और दूसरे हिस्से को केतु कहा जाता है। राहु की शिकायत सूर्य और चंद्र ने की थी, इस कारण वह इन दोनों को दुश्मन मानता है और समय-समय पर इन दोनों ग्रहों को ग्रसता है, जिसे ग्रहण कहा जाता है। (Surya Grahan News)
इस शहरों में देखा गया आंशिक सूर्य ग्रहण का असर
भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण चल रहा है, जो पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़कर भारत के अधिकांश हिस्सों में दिखाई दिया। तस्वीर कर्नाटक के बेंगलुरू की है।#SuryaGrahan pic.twitter.com/pcfqHHQ2Bs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2022
भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण चल रहा है, जो पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़कर भारत के अधिकांश हिस्सों में दिखाई दिया। तस्वीर उत्तर प्रदेश के लखनऊ की है।#SuryaGrahan pic.twitter.com/srzn4F4xdF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2022
#WATCH पश्चिम बंगाल: आंशिक सूर्य ग्रहण चल रहा है, जो पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़कर भारत के अधिकांश हिस्सों में दिखा। वीडियो कोलकाता का है जहां खूबसूरत सूर्यास्त देखा गया।#SuryaGrahan pic.twitter.com/yHGN0dkhEL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2022
भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण चल रहा है, जो पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़कर भारत के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा। तस्वीरें भोपाल की हैं।#SuryaGrahan pic.twitter.com/ArmItgQhLa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2022
आंशिक सूर्य ग्रहण चल रहा है, जो पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़कर भारत के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा। तस्वीर अमृतसर से हैं।#SuryaGrahan pic.twitter.com/OLzpx2tZvP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2022
आंशिक सूर्य ग्रहण चल रहा है, जो पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़कर भारत के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा। तस्वीर दिल्ली से है।#SuryaGrahan pic.twitter.com/oGG6CX2eaw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2022
पंजाब: अमृतसर के आसमान में सूर्य ग्रहण दिखाई दिया।#SolarEclipse pic.twitter.com/PcDGM1ZX0k
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2022
हरियाणा: कुरुक्षेत्र में आंशिक सूर्य ग्रहण से पहले श्रद्धालुओं ने ब्रह्म सरोवर में डुबकी लगाई। pic.twitter.com/kxm7OspXvJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2022
#WATCH हरियाणा: कुरुक्षेत्र में सूर्य ग्रहण के बाद ब्रह्मा सरोवर में आरती की गई।#SuryaGrahan pic.twitter.com/HoY1xTHGbW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2022