सिलेक्शन कमेटी बर्खास्त होने के बाद रोहित से छिन सकती है कप्तानी, हार्दिक को मिल सकता है कमान

Rohit Sharma BCCI: BCCI ने टीम इंडिया की सीनियर सिलेक्शन कमेटी को बर्खास्त कर दिया है। इसके बाद अब BCCI T-20 को लेकर बड़ा बदलाव कर सकती है। कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा को T-20 की कप्तानी से हटाया जा सकता है। T-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड से 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। BCCI ने गुरुवार को चेतन शर्मा की अगुआई वाली सिलेक्शन कमेटी को बर्खास्त कर दिया था। चेतन शर्मा के अलावा तीन अन्य चयनकर्ताओं को भी पद से हटा दिया है। इनके लिए आवेदन बुलाए गए हैं।

यह भी पढ़ें:- कमिश्नर ने जल संसाधन विभाग के उपअभियंता को किया निलंबित

रिपोर्ट्स के मुताबिक सिलेक्शन कमेटी के बाद अब कप्तान रोहित शर्मा पर कर्रवाई की जा सकती है। रोहित वनडे और टेस्ट क्रिकेट के कप्तान बने रहेंगे। जबकि 2024 में होने वाले T-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए हार्दिक पंड्या को टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है। फिलहाल हार्दिक न्यूजीलैंड दौरे पर गई टीम इंडिया के T-20 के कप्तान हैं। अगर उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन बेहतर रहता है तो जल्द ही उनके नाम पर मुहर लग सकती है। वहीं नई सिलेक्शन कमेटी के लिए टारगेट निर्धारित किए गए हैं। इसका जिक्र आवेदन में ही किया गया है। (Rohit Sharma BCCI)

BCCI ने कहा है कि सिलेक्शन कमेटी को पहले तीन फॉर्मेट के लिए अलग कप्तान बनाने होंगे। T-20 वर्ल्ड कप में रोहित का खुद का प्रदर्शन भी काफी खराब रहा। उन्होंने 6 मुकाबलों में 19.33 की औसत से 116 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 106.42 का रहा है। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2 बड़े टूर्नामेंट में भाग लिया। दोनों ही टूर्नामेंट में फाइनल में नहीं पहुंच सकी। सबसे पहले रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने एशिया कप में भाग लिया। टीम इंडिया टॉप फोर में भी नहीं पहुंच पाई। वहीं ऑस्ट्रेलिया में खेले गए T-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को सेमीफाइनल में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। (Rohit Sharma BCCI)

बता दें कि हार्दिक की कप्तानी में टीम इंडिया ने 3 T-20 मैच खेले हैं। तीनों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। वहीं IPL में डेब्यू करने वाली गुजरात टाइटंस को हार्दिक ने अपनी कप्तानी में पहली बार में ही चैंपियन बनाया। उनका खुद प्रदर्शन भी शानदार रहा है। अब तक T-20 के खेले 79 मैच में 1117 रन बनाए और 62 विकेट लिए। IPL में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए 15 मैचों में लगभग 45 की औसत से 487 रन बनाए और 8 विकेट भी लिए हैं। (Rohit Sharma BCCI)

इधर, BCCI यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने नए चीफ सिलेक्टर की तालाश शुरू कर दी है। BCCI ने चेतन शर्मा की अगुआई वाली चार सदस्यीय चयन कमेटी को शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया था। BCCI ने नई चयन कमेटी के लिए एप्लिकेशन मांगी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछली बार चीफ सेलेक्टर बनने से रह गए पूर्व तेज गेंदबाज अजीत आगरकर BCCI की पहली पसंद हैं। (Rohit Sharma BCCI)

पूर्व तेज गेंदबाज अजीत आगरकर के पास तीनों फॉर्मेट खेलने का अनुभव है। वह टेस्ट और वनडे के अलावा 4 T-20 इंटरनेशनल में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वे IPL में भी खेल चुके हैं और वर्तमान में दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग स्टाफ से जुड़े हैं। ऐसे में उसका अनुभव और इनपुट टीम चयन में महत्वपूर्ण हो सकता है। युवा खिलाड़ियों के साथ भी उनके अच्छे संबंध हैं और IPL में उनके साथ काम किया है। वह उन्हें समझते हैं। वहीं घरेलू ढांचे की अच्छी समझ है। अजीत को चीफ सेलेक्टर बनने के लिए दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच पद से रिजाइन करना होगा। (Rohit Sharma BCCI)

Related Articles

Back to top button