Surya Grahan 2022 : 27 साल बाद दिवाली पर सूर्य ग्रहण, यहां देख सकेंगे इसका लाइव नजारा

Surya Grahan 2022 : दीपोत्‍सव पर 25 अक्टूबर को वर्ष का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) होगा। इसी माह अन्‍य खगोलीय घटनाएं भी हो रही हैं। इससे पहले 24 अक्टूबर 1995 को दीपावली के दिन सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) हुआ था। इसी माह 15 अक्टूबर को चंद्रमा के निकट मंगल ग्रह भी दिखाई दिया था।

यह भी पढ़ें : आज से इस राज्य में शुरू हुई Jio 5G Internet सर्विस, चेयरमैन आकाश अंबानी ने किया लांच

साल का अंतिम Surya Grahan 2022

खगोलीय घटनाओं के लिए अक्टूबर का महीना खास है। दीपावली पर्व पर 25 अक्टूबर को आंशिक सूर्य ग्रहण रहेगा। इसे पूर्वी भारत के अतिरिक्त देशभर में देखा जा सकेगा। 47 मिनट तक चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच रहेगा।

Surya Grahan 2022 डेट और टाइमिंग

भारत में ये सूर्य ग्रहण दिन में 2 बजकर 29 मिनट से आरंभ हो जाएगा। और लगभग 4 घंटे 3 मिनट तक चलेगा। इस बार सूर्यास्त होने के बाद भी ग्रहण होगा। शाम 6 बजकर 32 मिनट पर ग्रहण की समाप्ति होगी।

इस सूर्यग्रहण का प्रभाव संपूर्ण भारत में सभी लोगों के ऊपर यह विशेष तौर पर पड़ने वाला है। यह सूर्य ग्रहण भोम मासी अमावस्या पर पड़ रहा है. उस दिन राज भंग कराने का कार्य हो सकता है। युद्ध भड़काने का कार्य भी हो सकता है। इस सूर्य ग्रहण के प्रभाव से कहीं दंगे और कहीं रोग की वृद्धि देखने को मिल सकती है।

भारत के इन राज्यों में दिखेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण

साल का यह अंतिम सूर्य ग्रहण यूरोप, नॉर्थ ईस्ट अफ्रीका और वेस्ट एशिया में दिखेगा। भारत की बात करें तो साल के इस अंतिम सूर्य ग्रहण को नई दिल्ली, बेंगलुरू, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वराणसी और मथुरा में दिखाई देगा। जबकि, मेघालय के दाईं और असम राज्य के गुवाहाटी के आसपास के बाएं हिस्सों में ये सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा।

दिपावली 1995 में था सूर्यग्रहण

इससे पहले 24 अक्टूबर 1995 को दीपावली के दिन सूर्य ग्रहण हुआ था। जब ऐसी स्थिति बनने पर समुद्र के तटीय इलाकों में ऊंची लहरें उठती हैं। ऐसा सूर्य और चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव से होता है। इसी माह 15 अक्टूबर को चंद्रमा के निकट मंगल ग्रह भी दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें : UK Political Crisis : ब्रिटेन PM की रेस में ऋषि सुनक सबसे आगे, मिला 100 कंजर्वेटिव नेताओं का समर्थन

Surya Grahan 2022 की लाइव स्ट्रीमिंग

साल के इस दूसरे और अंतिम सूर्य ग्रहण को आप timeanddate.com वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप ‘Royal Observatory Greenwich’ के यूट्यूब चैनल पर भी सूर्य ग्रहण को लाइव देख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button