Hindi Diwas 2023 : ‘हिंदी हैं हम’, आज देश मना रहा है हिन्दी दिवस, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Hindi Diwas 2023: 14 सितंबर को पूरे देश में हिंदी दिवस मनाया जाता है. यह हमारी भाषा का उत्सव है, दुनिया में हिंदी बोलने वालों की संख्या लगभग 615 मिलियन है भारत में राजभाषा को बढ़ावा देने और प्रचार-प्रसार करने के लिए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है. भारत की संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी थी.

यह भी पढ़े :- जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़, DSP समेत 5 शहीद

मुख्यमंत्री ने हिंदी दिवस पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस (Hindi Diwas 2023)  पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि राजभाषा हिन्दी अत्यंत समृद्ध एवं जीवंत भाषा है, इसका स्वरूप समावेशी हैै। इसकी लिपि देवनागरी विश्व की सबसे पुरानी एवं वैज्ञानिक लिपियों में से है। यह निरंतर प्रवाहमान भाषा है। हिन्दी का शब्द भंडार एक तरफ संस्कृत से तो दूसरी तरफ अनेक देशी-विदेशी भाषाओं के शब्दों से समृद्ध हुआ है।

यह भी पढ़ें:- मोदी सरकार ने उज्ज्वला स्कीम का किया विस्तार, और 75 लाख महिलाओंं को मुफ्त मिलेगा एलपीजी कनेक्शन

उन्होंने कहा है कि हिन्दी के सहज-सरल होने के कारण इसने देश को एक सूत्र में बांधने में अहम भूमिका निभाई है। हिन्दी के गुण उसे भाषा के दर्जे से ऊपर एक संस्कृति के रूप में प्रतिष्ठित करतेे हैं। हिन्दी भाषा आज जन-जन की भाषा बन गई है। बघेल ने कहा है कि प्रसिद्ध रचनाकार भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने कहा है कि ‘‘निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल’’ मतलब मातृभाषा की उन्नति बिना, किसी भी समाज की तरक्की संभव नहीं है। सभी राजभाषा के गौरव और महत्व को और आगे ले जाने के लिए सब संकल्पित भाव से कार्य करें। (Hindi Diwas 2023)

Related Articles

Back to top button