गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा अलंकृत पुस्तक चंद्रयान 3 विश्व कीर्तिमान का हुआ विमोचन
डॉ. आशा आजाद, उर्मिला देवी और सुषमा पटेल जैसी प्रतिष्ठित कवयित्रियों का हुआ सम्मान
Golden Book Of World Records : छत्तीसगढ़ स्वाभिमान संस्थान, छत्तीसगढ़ द्वारा आज़ रायपुर के वृन्दावन हाल में आयोजित कार्यक्रम मे ‘चंद्रयान तीन विश्व कीर्तिमान ग्रंथ‘ का विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ‘चंद्रयान तीन विश्व कीर्तिमान ग्रंथ‘ भारतीय चंद्र मिशन पर पहली काव्य पुस्तक हैस जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वल्ड रिकॉर्ड (Golden Book Of World Records) में स्थान प्राप्त हैस इस 150 पृष्ठ के ग्रंथ के संपादक डॉ. आशा आजाद ‘कृति‘ मानिकपुर कोरबा एवं उर्मिला देवी ‘उर्मि‘ रायपुर, छत्तीसगढ़ के सहयोग से तैयार किया है।
यह काव्य साझा संकलन भारत देश को समर्पित है, जिसे मूर्त रूप देने में विश्व स्तर के 123 साहित्यकारों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनमें राजधानी की कवयित्री सुषमा पटेल भी शामिल हैं, जिन्होंने ‘सपना साकार हुआ‘ के माध्यम से अपना योगदान दिया। इसके लिए उन्हें उत्कृष्ट साहित्य सेवी अलंकरण से अलंकृत किया गया है।
देश की उपलब्धियों को समर्पित इस पुस्तक में उत्कृष्ट काव्य संकलन के कारण गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book Of World Records ), राज्यस्तरीय सम्मान (छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग) विश्व कीर्तिमान ग्रंथ, गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड, छत्तीसगढ़ स्वाभिमान संस्थान और वैदिक प्रकाशन द्वारा भी सम्मानित किया गया।
‘चंद्रयान तीन विश्व कीर्तिमान‘ एक विश्वस्तरीय विशाल काव्यमयी साझा संकलन है, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य ही नहीं वरन देश-विदेश से भी इस विषय विशेष पर अपनी रचनाओं के माध्यम से ‘चंद्रयान तीन विश्व कीर्तिमान‘ में अपनी रचनाओं के माध्यम से इस काव्य संकलन को अलंकृत है। विश्वस्तर के 123 साहित्यकार सम्मिलित है, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के 100 साहित्यकार एवं भारत के विभिन्न राज्यों से 21, आस्ट्रेलिया से 01 एवं अमेरिका से 01 साहित्यकारों ने अपना काव्य सृजन कर विश्व कीर्तिमान में अपना विशेष योगदान दिया है। यह विशाल काव्यमयी साझा संकलन भारत की उपलब्धि पर भिन्न-भिन्न अभिव्यक्तियों पर आधारित है।



