तीन गाड़ियों की जोरदार भिड़ंत, भोजपुरी सिंगर छोटू पांडे समेत 9 लोगों की मौत
Kaimur Road Accident: बिहार के कैमूर में भीषण हादसा हुआ है, जहां तीन गाड़ियों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में भोजपुरी सिंगर छोटू पांडेय समेत 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के देवकली गांव के पास की है। हादसे को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे के बाद नेशनल हाईवे-2 पर भीषण जाम की समस्या बन गई थी। वहीं ग्रामीणों ने घटना की सूचना NHAI और मोहनिया पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी के अंदर फंसे शवों को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें:- रोडवेज बस ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत
घटना की सूचना मिलने के बाद कैमूर डीएम सावन कुमार और एसपी ललित मोहन शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो बक्सर के गम्हरिया के रहने वाले प्रकाश राय की है, जो वे खुद चला रहे रहे थे।प्रत्यक्षदर्शी गंगा सिंह यादव ने बताया कि वे बाइक से आ रहे थे। इस बीच पीछे से स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो में बैठे सारे लोग मर गए। एक बाइक सवार की भी मौत हुई है। कैमूर डीएम सावन कुमार ने बताया कि एक बाइक को बचाने में स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हुई है, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में सिमरन श्रीवास्तव और सत्य प्रकाश मिश्रा कानपुर के रहने वाले थे। साथ ही आंचल तिवारी नाम की एक युवती है, जिनके आधार कार्ड पर महाराष्ट्र का एड्रेस है, लेकिन वह बनारस में रहती थी। एक मृतक बक्सर के रहने वाले थे। उनके परिजन को सूचना दी गई है। (Kaimur Road Accident)
#बिहार में #कैमूर जिले के #मोहनिया में GT Road पर भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मृत्यु। बक्सर से बनारस जा रहे थे लोग। चारपहिया वाहन बड़े ट्रक से टकराया। pic.twitter.com/EE9PLJG2Qs
— आकाशवाणी समाचार, पटना (@airnews_patna) February 25, 2024
कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के एन॰एच॰ 2 स्थित देवकली के समीप भीषण सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु दुःखद। मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। घायलों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) February 25, 2024
वहीं उत्तरप्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला जौनपुर का है, जहां देर रात रोडवेज बस ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 की हालत गंभीर है। दरअसल, ट्रैक्टर के पीछे ढलाई मशीन लगी थी। ट्रैक्टर और ढलाई मशीन पर 12 लोग थे। ट्रैक्टर जैसे ही हाईवे पर चढ़ा, बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसा समाधगंज बाजार के नेशनल हाईवे-31 पर हुआ। मरने वाले सभी लोग अलिशापुर और आसपास के गांव के थे। पुलिस की मदद सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 6 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। जबकि बस में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। (Kaimur Road Accident)
#WATCH कैमूर: मोहनिया SDPO दिलीप कुमार ने बताया, "…कार एक बाइक सवार को बचाने के क्रम में असंतुलित होकर कंटेनर से टकरा गयी… कार के अंदर मौजूद सभी लोगों की मौत हो गई है… हमने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है… हमारी प्राथमिकता ट्रैफिक जाम को रोकने के… https://t.co/mMfZvW8i3Z pic.twitter.com/n8eszeeadZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2024