बारिश के कारण भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला T-20 मैच रद्द, 12 दिसंबर को होगा सीरीज का दूसरा मुकाबला
IND Vs SA Cancel: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T-20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया है। डरबन में मुकाबले से पहले ही बारिश होने लगी और टॉस तक नहीं हो सका। आखिर में मैच को रद्द करना पड़ा। 3 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 दिसंबर को पोर्ट एलिजाबेथ में खेला जाएगा। भारत ने 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ T-20 सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी। T-20 इंटरनेशनल के इतिहास में अब तक 61 मुकाबले अलग-अलग कारणों से रद्द हुए हैं। सबसे ज्यादा वेस्टइंडीज के 10 मुकाबले नो रिजल्ट रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- Article 370: जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना कितना सही? सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 25 T-20 मैच खेले गए हैं। दोनों के बीच दूसरा T-20 नो रिजल्ट रहा है। 13 में भारत और 10 में साउथ अफ्रीका को जीत मिली। भारतीय युवा टीम नए मिशन पर निकल चुकी है, जो अगले साल होने वाला T20 वर्ल्ड कप 2024 है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक T-20 फॉर्मेट में कुल 8 सीरीज खेली गई हैं। इनमें चार भारत जीता और 2 में साउथ अफ्रीका को जीत मिली। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी चोट की वजह से T-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। एनगिडी की जगह तेज गेंदबाज ब्यूरन हेंड्रिक्स को स्क्वॉड में शामिल किया गया। (IND Vs SA Cancel)
Not so great news from Durban as the 1st T20I has been called off due to incessant rains.#SAvIND pic.twitter.com/R1XW1hqhnf
— BCCI (@BCCI) December 10, 2023
सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं। सूर्या ने ही साल 2023 में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम 16 मैचों में 577 रन हैं। दूसरे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड हैं। उन्होंने 13 मैचों में 370 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 25 विकेट लिए हैं। साउथ अफ्रीका की कमान ऐडन मार्करम संभालते हुए नजर आएंगे। साउथ अफ्रीका के लिए इस साल T-20 में टॉप रन स्कोरर रीजा हेंड्रिक्स हैं। उन्होंने 6 मैचों में 273 रन बनाए हैं। इनमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। दूसरे नंबर पर मार्करम हैं। उन्होंने 6 मैचों में 184 रन बनाए हैं। बॉलिंग में 23 साल के मार्को यानसन टॉप परफॉर्मर हैं। दूसरे नंबर पर लिजाड विलियम्स हैं। दोनों ने 4-4 विकेट लिए हैं। (IND Vs SA Cancel)
The first T20I between South Africa and India has been called off due to rain ☔#SAvIND pic.twitter.com/veyzB8SWC8
— ICC (@ICC) December 10, 2023
इस सीरीज में भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव/रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और मोहम्मद सिराज खेलते नजर आ सकते हैं। जबकि साउथ अफ्रीका की ओर से ऐडन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्जके/ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासन, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसन/एंडिल फेलुक्वायो, केशव महाराज, जेराल्ड कूट्जी, नांद्रे बर्गर और तबरेज शम्सी खेल सकते हैं। बता दें कि अगले साल खेले जाने वाले T-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए अब सभी टीमों का फोकस T-20 पर है। इसके लिए तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। (IND Vs SA Cancel)