भूकंप ने 4 देशों में मचाई भारी तबाही, 118 लोगों की मौत, कई घायल

Earthquake In Turkeys: भूकंप ने तुर्किये, सीरिया, लेबनान और इजराइल में भारी तबाही मचाई है। तुर्किये में सुबह 7.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके राजधानी अंकारा, नूरदगी शहर समेत 10 शहरों में महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि तुर्किये में अब तक 76 लोगों की मौत हो चुकी है। 440 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं सीरिया में 42 लोग मारे गए हैं। 200 से ज्यादा घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें:- आयुर्वेदिक दवा के नाम पर बेची जा रही नकली दवा, मामले में हुआ एक और खुलासा

USGS के मुताबिक पहले भूकंप का केंद्र कहरामनमारस प्रांत के गाजियांटेप शहर से 30 किलोमीटर दूर और जमीन से करीब 24 किलोमीटर नीचे था। लोकल समय के मुताबिक ये भूकंप सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर आया। इसके 11 मिनट बाद 6.7 तीव्रता का दूसरा भूकंप भी आया। इसका केंद्र जमीन से 9.9 किलोमीटर नीचे था। दूसरे भूकंप के 19 मिनट बाद 5.6 तीव्रता का तीसरा भूकंप भी आया। लिहाजा कई लोगों के मलबे में दबे होने और मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। (Earthquake In Turkeys)

जानकारी के मुताबिक भूकंप के केंद्र के पास यानी गाजियांटेप शहर में कई सीरियाई रिफ्यूजी रहते हैं। यूनाइटेड नेशन्स कमिशनर फॉर रिफ्यूजी के मुताबिक दुनिया के सबसे ज्यादा रिफ्यूजी तुर्किये में रहते हैं। इनमें से 3.5 मिलियन सीरिया के रिफ्यूजी हैं। गाजियांटेप से ही इनकी मदद के लिए बड़े ऑपरेशन्स चलाए जाते हैं। सीरिया के अलेप्पो, हमा और लताकिया शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए। इन शहरों में सरकार ने इमरजेंसी घोषित कर दी है। देश में ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। भूकंप से प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। (Earthquake In Turkeys)

https://twitter.com/EduMPunjab/status/1622445927821623301

बता दें कि साल 2017 में ईरान-इराक में क्रॉस-बॉर्डर भूकंप आया था। इराक के कुर्दिश शहर हलाबजा से इरान के कर्मानशाह प्रांत में झटके महसूस किए गए थे। इसमें 630 लोगों की मौत हुई थी। 8 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए थे। रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप का केंद्र दुजसे प्रांत के गोलकाया में आया। ये शहर इस्तांबुल से 200 किलोमीटर दूर है। इसी शहर में 1999 में सबसे खतरनाक 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 845 लोगों की मौत हो गई थी।

जानकारी के लिए बता दें कि हर साल पूरी दुनिया में कई भूकंप आते हैं, लेकिन इनकी तीव्रता कम होती है। नेशनल अर्थक्वेक इंफोर्मेशन सेंटर हर साल करीब 20 हजार भूकंप रिकॉर्ड करता है। इसमें से 100 भूकंप ऐसे होते हैं, जिनसे नुकसान ज्यादा होता है। भूकंप कुछ सेकेंड या कुछ मिनट तक रहता है। अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा देर तक रहने वाला भूकंप 2004 में हिंद महासागर में आया था। ये भूकंप 10 मिनट तक रहा था। कई भूकंप सामान्य होते हैं। जबकि कई भूकंप इतने खतरनाक होते हैं कि कई लोगों की मौत हो जाती है। (Earthquake In Turkeys)

Related Articles

Back to top button