छत्तीसगढ़ में लोकसभा की तैयारी तेज, एक महीने में 1 लाख 20 हजार से ज्यादा वोटर बढे़

CG Loksabha Voter List: छत्तीसगढ़ में लोकसभा की तैयारी तेज हो गई है। इस बीच मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वोटर लिस्ट की अंतिम सूची जारी कर दी। इस बार लोकसभा चुनाव की 11 सीटों पर 2 करोड़ 5 लाख 13 हजार 252 मतदाता वोट करेंगे। इसमें 1 करोड़ 1 लाख 80 हजार 405 पुरुष मतदाता हैं। 1 करोड़ 3 लाख 32 हजार 115 महिला मतदाता और 732 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रदेश में कुल 24 हजार 109 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद 6 जनवरी से 8 फरवरी 1 महीने तक मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया था, जिसमें 1 लाख 20 हजार 92 वोटर्स की संख्या बढ़ी है।

यह भी पढ़ें:- रायपुर प्रेस क्लब का चुनाव 17 फरवरी को, 7 पदों के लिए ये 37 प्रत्याशी चुनाव मैदान पर

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा कि 18 से 19 साल के वोटर्स, जो पहले 4 लाख 94 हजार 452 थे, उसमें 82,732 की बढ़ोतरी हुई है। लोकसभा चुनाव में इस आयु वर्ग के 5 लाख 77 हजार 184 मतदाता हैं, जो कुल मतदाताओं की संख्या का 2.81 प्रतिशत है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव से पहले पुनरीक्षण के दौरान 3 लाख 23 हजार 602 नामों को वोटर लिस्ट से हटाया गया है। अहिवारा विधानसभा से 16 हजार 272, दंतेवाड़ा से 10 हजार 923, दुर्ग ग्रामीण से 8 हजार 212 , अंबिकापुर से 8 हजार 132, वैशाली नगर से 7 हजार 950 और पाटन से 7 हजार 298 वोटरों के नामों को काटा गया है। (CG Loksabha Voter List)

महिला वोटरों की संख्या ज्यादा

छत्तीसगढ़ में पुरुषों के मुकाबले महिला वोटरों की संख्या ज्यादा है। प्रदेश में महिला वोटर्स की संख्या कुल 1 करोड़ 3 लाख 32 हजार 115 है। राज्य में महिला मतदाताओं का जेंडर रेश्यो पुरुषों से अधिक है। यहां 1000 पुरुष वोटर पर 1,015 महिला मतदाता हैं। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर 1 करोड़ 35 लाख 82 हजार 366 मतदाताओं ने वोट किया था। प्रदेश की 11 सीटों पर कुल 71.49 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2019 के चुनाव में रायगढ़ लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा 77.78 प्रतिशत और सबसे कम बिलासपुर लोकसभा सीट पर 64.36 वोट प्रतिशत था। (CG Loksabha Voter List)

लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या 

सीटों की संख्या लोकसभा सीट वोटरों की संख्या
1 सरगुजा 18 लाख 2 हजार 941
2 रायगढ़ 18 लाख 29 हजार 038
3 जांजगीर चांपा 20 लाख 44 हजार 411
4 कोरबा 16 लाख 09 हजार 993
5 बिलासपुर 20 लाख 85 हजार 479
6 राजनांदगांव 18 लाख 62 हजार 021
7 दुर्ग 20 लाख 72 हजार 643
8 रायपुर 23 लाख 42 हजार 827
9 महासमुंद 17 लाख 53 हजार 230
10 बस्तर 14 लाख 59 हजार 977
11 कांकेर 16 लाख 50 हजार 692

Related Articles

Back to top button