न अपने​ लिए मैं जिया हूं न ही अपने लिए मैं जन्मा हूं, मैं देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए जी-जान से खप रहा हूं : PM मोदी

PM Modi spoke in Delhi Rally : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 का ये चुनाव भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाने के लिए है। देश की अर्थव्यवस्था को उन ताकतों से बचाने के लिए है, जो अपनी आर्थिक नीतियों से भारत को दिवालिया कर देना चाहती हैं। गरीब और मध्यम वर्ग के जीवन को आसान बनाने और उनके जीवन में खुशियां लाने के लिए है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव गरीब और मध्यम वर्ग को उन ताकतों से बचाने के लिए है, जो उनकी संपत्ति छीन लेना चाहते हैं। भारत के युवाओं के लिए नए अवसर बनाने के लिए है। उस परंपरा और सोच को हराने के लिए है, जिसने वर्षों तक भाई-भतीजावाद, परिवारवाद के चलते भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है।

यह भी पढ़े :- घरेलू सिलेंडर की कालाबाजारी से उपभोक्ता परेशान, बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही डिलीवरी

मोदी ने साफ तौर पर कहा कि ये चुनाव मजबूत भारत बनाने के लिए है। उन ताकतों को परास्त करने के लिए है, जो भारत को कमजोर करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि लाल किले से मैंने घोषणा की, ‘यही समय है, सही समय है।’ 21वीं सदी का भारत एक नाजुक मोड़ पर है। हम तीव्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण छलांग देख रहे हैं। 2024 के चुनाव भारत को विश्व स्तर पर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं… वे भारत को उन पार्टियों से बचाने के लिए भी महत्वपूर्ण हैं जो भारत को दिवालिया बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि 50-60 साल पहले, मैं अपना घर छोड़कर निकला था, तब मुझे भी पता नहीं था कि एक दिन लाल किले पर तिरंगा फहराऊंगा। तब मुझे पता नहीं था कि 140 करोड़ भारतीय मेरा परिवार बन जाएंगे। (PM Modi spoke in Delhi Rally )

मोदी ने कहा कि न अपने​ लिए मैं जिया हूं न ही अपने लिए मैं जन्मा हूं। मैं आपके लिए, आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए जी-जान से खप रहा हूं। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव भाई-भतीजावाद की उस मानसिकता को हराने के लिए महत्वपूर्ण हैं जिसने हमारे युवाओं के दशकों के सपनों को चकनाचूर कर दिया है, और उन ताकतों को हराने के लिए जो भारत को कमजोर करना चाहते हैं…। भारतीय राजनीति को एक स्थिर सरकार की आवश्यकता है। राष्ट्रीय राजधानी को दुनिया के लिए आकर्षण बनना चाहिए। इसलिए देश को ‘फिर एक बार, मोदी सरकार’ की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एक मजबूत भारत के निर्माण के लिए मुझे मजबूत साझेदारों की जरूरत है।’ दिल्ली में हमारे उम्मीदवारों को जिताने में मदद करें और उन्हें विकसित भारत की प्राप्ति के लिए अपना दल बनाएं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आपने G20 सम्मेलन के दौरान देखा है कि कैसे दुनिया के शीर्ष नेता दिल्ली को देखकर चकित थे। आज यहां भारत मंडपम और यशोभूमि जैसे आधुनिक कन्वेंशन सेंटर बन रहे हैं। नया संसद भवन हमारी शान बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि G20 शिखर सम्मेलन के दौरान, वैश्विक नेता दिल्ली के परिवर्तन से आश्चर्यचकित थे। आज, दिल्ली में भारत मंडपम और यशोभूमि जैसे आधुनिक सम्मेलन केंद्रों के साथ-साथ राष्ट्रीय युद्ध स्मारक और नए संसद भवन जैसे ऐतिहासिक स्थल हैं, जो हमारे गौरव की भावना को बढ़ाते हैं! उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश के जवान ‘नेशनल वार मेमोरियल’ की मांग करते रहे। देश का दुर्भाग्य देखिए, जब तक मोदी नहीं आया, देश की सरकारों को देश के वीर जवानों के सम्मान में ‘वार मेमोरियल’ बनाने का महत्व समझ नहीं आया। देश में लोगों की रक्षा करते-करते करीब 35 हजार पुलिस के जवान शहीद हुए हैं। ‘पुलिस मेमोरियल’ के लिए देश के पुलिस जवानों को 70 साल इंतजार करना पड़ा। मोदी आया तब बना। (PM Modi spoke in Delhi Rally )

Related Articles

Back to top button