9 दिसंबर को होगी विमेंस प्रीमियर लीग के लिए नीलामी, गुजरात जायंट्स के पास सबसे ज्यादा पैसा

Women Premier League 2024: विमेंस प्रीमियर लीग यानी WPL के लिए 9 दिसंबर 2023 को मुंबई में नीलामी होगी। इसके लिए सभी 5 टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट भी जारी कर दी है। BCCI यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसकी जानकारी दी है। मार्च 2023 में टूर्नामेंट का पहला एडिशन खेला गया था। गुजरात जायंट्स ऑक्शन में सबसे ज्यादा पर्स (5.95 करोड़ रुपए) के साथ उतरेगा। जबकि मुंबई इंडियंस के पास पांच फ्रेंचाइजी के बीच सबसे छोटा पर्स (2.1 करोड़ रुपए) होगा। पहले सीजन के ऑक्शन में स्मृति मंधाना सबसे ज्यादा कमाई करने वाली खिलाड़ी थीं। उन्हें 3.4 करोड़ रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी टीम में शामिल किया था।

यह भी पढ़ें:- भिलाई में ITI के छात्र ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

स्मृति मंधाना के अलावा एश्ले गार्डनर, नेट साइवर-ब्रंट और बेथ मूनी शामिल थीं, जिन्हें सबसे ज्यादा बोली लगा कर टीम में शामिल किया गया था। WPL 2024 सीजन के लिए पांच टीमों ने 21 विदेशी प्लेयर्स समेत कुल 60 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। वहीं कुल 29 खिलाड़ियों को टीमों ने रिलीज किया है। इसमें से गुजरात जायंट्स ने सबसे ज्यादा 11 प्लेयर्स को रिलीज किया। गुजरात जायंट्स पिछले सीजन में आखिरी स्थान पर रहा था। WPL के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस विजयी रही और कई कड़े मुकाबलों के बाद खिताब अपने नाम किया। 26 मार्च को खेला गया फाइनल रोमांचक मुकाबला था, जहां मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर तीन गेंद रहते सात विकेट से जीत हासिल की। (Women Premier League 2024)

फाइनल मुकाबला जीतने वाली मुंबई इंडियंस को विमेंस प्रीमियर लीग का टाइटल जीतने पर 6 करोड़ रुपए की प्राइज मनी इनाम में मिली। दूसरे नंबर पर रही दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ की राशि मिली। वहीं एलिमिनेटर हार कर तीसरे नंबर पर रहने वाली यूपी वॉरियर्ज को एक करोड़ रुपए मिले। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स टीम को बगैर प्राइज मनी के संतोष करना पड़ा। बता दें कि कुछ दिन में IPL के लिए भी नीलामी होने वाली है। हालांकि इस बार कई विदेशी प्लेयर्स ने IPL में हिस्सा लेने से मना कर दिया है। इसमें ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स शामिल है। वहीं 2024 में T20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। इसके लिए भी कई प्लेयर्स IPL का हिस्सा ना बनकर अपनी तैयारियों पर फोकस करना चाह रहे हैं। (Women Premier League 2024)

Related Articles

Back to top button