चंद्रयान-3 ने लैंडिंग के बाद भेजी पहली तस्वीर, CM भूपेश बघेल ने दी बधाई
CM Bhupesh on Chandrayaan: चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद पर कदम रखते ही फोटो भेजी है। इसरो ने चंद्रमा पर उतरते समय चंद्रयान-3 के लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे द्वारा ली गई चंद्रमा की तस्वीरें जारी की है। इसरो का कहना है कि Ch-3 लैंडर और MOX-ISTRAC बेंगलुरु के बीच संचार लिंक स्थापित हो गया है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है।
यह भी पढ़ें:- CM भूपेश बघेल ने अपने जन्मदिन पर श्रमवीरों को दी सौगात, पढ़ें पूरी खबर
Chandrayaan-3 Mission:
Updates:The communication link is established between the Ch-3 Lander and MOX-ISTRAC, Bengaluru.
Here are the images from the Lander Horizontal Velocity Camera taken during the descent. #Chandrayaan_3#Ch3 pic.twitter.com/ctjpxZmbom
— ISRO (@isro) August 23, 2023
उन्होंने कहा है कि हमारे वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा से इस कठिन मिशन को पूरा कर इतिहास रच दिया है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश और चंद्रमा पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। देश के लोगों को इस उपलब्धि पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ नागरिकों की ओर से इस मिशन से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी है। (CM Bhupesh on Chandrayaan)
What a photo 💜🚀🇮🇳#Chandrayaan3 #ISRO #Chandrayaan3Landing pic.twitter.com/2EyjLZDmdN
— 𓆩𝕏𝖍𝖚𝖇𝖍𓆪 (@xhubhh) August 23, 2023
#WATCH मैं सभी वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं…: चंद्रमा पर #Chandrayaan3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल pic.twitter.com/fnEu6vYUAI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2023
चंद्रयान-3 मिशन की सफल लैंडिंग पर यूके अंतरिक्ष एजेंसी ने भी बधाई दी है। यूके स्पेस एजेंसी में चैंपियनिंग स्पेस डायरेक्टर प्रोफेसर अनु ओझा ओबीई ने कहा कि इंजीनियरिंग और दृढ़ता की इस अद्भुत उपलब्धि पर भारत को बधाई। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग इस बात का सबूत है कि हम एक नए अंतरिक्ष युग में रह रहे हैं, जहां दुनिया भर की अंतरिक्ष एजेंसियां और कंपनियां चंद्रमा और उससे आगे की ओर अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं। (CM Bhupesh on Chandrayaan)
चंद्रयान-3 मिशन की सफल लैंडिंग पर यूके अंतरिक्ष एजेंसी का संदेश।
यूके स्पेस एजेंसी में चैंपियनिंग स्पेस डायरेक्टर प्रोफेसर अनु ओझा ओबीई ने कहा, "इंजीनियरिंग और दृढ़ता की इस अद्भुत उपलब्धि पर भारत को बधाई। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग इस बात का… pic.twitter.com/azcIayF6AP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2023
Congratulations @isro on your successful Chandrayaan-3 lunar South Pole landing! And congratulations to #India on being the 4th country to successfully soft-land a spacecraft on the Moon. We’re glad to be your partner on this mission! https://t.co/UJArS7gsTv
— Bill Nelson (@SenBillNelson) August 23, 2023
नासा ने भी चंद्रयान-3 मिशन की सफल लैंडिंग पर बधाई दी है। नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने ट्वीट कर कहा कि- चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के लिए इसरो को बधाई और भारत को चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान की सफलतापूर्वक सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनने पर बधाई। हमें इस मिशन में आपका भागीदार बनकर खुशी हो रही है। चंद्रयान 3 की सफलता पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं इस मौके पर देश के 140 करोड़ लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं कि इस अमृत काल में हमारे देश को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक बहुत बड़ी सफलता मिली है जो हम सब के लिए गौरव का विषय है। मैं टीम चंद्रयान को भी बधाई देता हूं क्योंकि उनकी कड़ी मेहनत ने भारत को गौरवान्वित किया है… मैं पीएम मोदी को भी बधाई देना चाहता हूं। (CM Bhupesh on Chandrayaan)
#WATCH मैं इस मौके पर देश के 140 करोड़ लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं कि इस अमृत काल में हमारे देश को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक बहुत बड़ी सफलता मिली है जो हम सब के लिए गौरव का विषय है। मैं टीम चंद्रयान को भी बधाई देता हूं क्योंकि उनकी कड़ी मेहनत ने भारत को गौरवान्वित किया है…… pic.twitter.com/3RZSeo6Xdq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2023