सोनिया को विषकन्या कहने पर छत्तीसगढ़ में बवाल, कांग्रेसी दर्ज कराएंगे FIR

CM on Vishkanya Bayan: कर्नाटक के BJP विधायक द्वारा सोनिया गांधी को विषकन्या कहने पर छत्तीसगढ़ में बवाल मच गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को विषकन्या कहा जा रहा है। अब इस बयान पर मोदी और शाह क्या कहेंगे? इससे भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र चेहरा समझ में आ गया है। CM भूपेश बघेल ने इस मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा FIR दर्ज कराने की बात कही है।

यह भी पढ़ें:- BJP विधायक ने सोनिया गांधी को कहा विषकन्या, पढ़ें पूरी खबर

उन्होंने कहा कि BJP हर बार सोनिया गांधी को टारगेट करती है। उनके राष्ट्रीय नेताओं ने सोनिया गांधी के बारे में कितनी बार अनर्गल बातें कही हैं। BJP को ही दूसरे के बारे में बोलने का अधिकार है, लेकिन दूसरों के बोलने से तकलीफ होती है, जिस तरह से मल्लिकार्जुन खड़गे के जहरीले सांप वाले बयान को लेकर वे देशभर में विरोध कर रहे हैं। फिर भी खड़गे ने बड़प्पन दिखाते हुए अपना बयान वापस ले लिया, लेकिन उनके विधायक सोनिया गांधी को विषकन्या कह रहे हैं। (CM on Vishkanya Bayan)

वहीं चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM मोदी को जहरीला सांप बताया था। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि भले ही शब्द खड़गे के हो, लेकिन विष गांधी परिवार का है। इस पर CM भूपेश बघेल ने कहा की स्मृति ईरानी को गांधी परिवार के अलावा कुछ दिखाई नहीं देता है। वहीं PM मोदी की मन की बात कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लोगों के मन की बात कब सुनी जाएगी। उन्होंने कहा कि PM मोदी अपने मन की बात की 100वीं कड़ी सुनाने जा रहे हैं, लेकिन एकाद कड़ी जनता के मन की भी सुन लेते, किसान, मजदूर, गरीब, नौजवान, आदिवासियों के मन की बात को भी सुन लेना चाहिए। जो वो नहीं सुन रहे हैं। (CM on Vishkanya Bayan)

CM भूपेश ने बस्तर में BJP नेताओं को पर्याप्त सुरक्षा नहीं देने के आरोप को लेकर कहा कि बीजेपी और कांग्रेस में कोई भेदभाव नहीं है। सुरक्षा रोड ओपनिंग पार्टी देती है और वो CRPF देती है, जो केंद्र के अंडर है और BJP को तो छत्तीसगढ़ पुलिस पर भरोसा ही नहीं है। वहीं BJP नेताओं के बेमेतरा के बिरनपुर जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि बीजेपी नेता बिरनपुर जरूर जाएं, लेकिन वहां धारा 144 लगी हुई है। (CM on Vishkanya Bayan)

CM भूपेश ने कहा कि नियम का भी पालन करें। बेमेतरा के बिरनपुर में हुई हिंसा के बाद बीजेपी वहां के हालात का जायजा लेने के लिए बीजेपी नेता वहां पहुंचे हुए हैं। इससे पहले हिंसा के विरोध में किए गए छत्तीसगढ़ बंद के दौरान भी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत कई नेताओं ने बिरनपुर जाने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उन्हे रोक लिया था और इस दौरान पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई थी। इसलिए एहतियात के तौर पर बिरनपुर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी वहां लगा दी गई है। बता दें कि बेमेतरा में बिरनपुर को छोड़कर बाकी सभी जगह से धारा 144 हटा दी गई है। (CM on Vishkanya Bayan)

Related Articles

Back to top button