Delhi NCR rain alert : देशभर में मौसम का बदला मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

Delhi NCR rain alert : देश में मौसम विभाग की चेतावनी शनिवार रात सही साबित हुई। दिल्ली-एनसीआर में आधी रात के बाद मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई। करीब 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। रविवार सुबह भी रिमझिम बारिश जारी रही, जिससे गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया।

यह भी पढ़ें :- Cyber Crime Durg : साइबर ठगी में प्रयुक्त 3 म्यूल बैंक खाते पकड़े गए, तीन आरोपी गिरफ्तार

उधर, दक्षिण भारत में भी मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है। 24 मई को केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो गया, जबकि सामान्यतः यह 1 जून को आता है। इसके साथ ही अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है, जो महाराष्ट्र तट की ओर बढ़ रहा है।

आईएमडी ने महाराष्ट्र, गोवा, केरल और कर्नाटक सहित पश्चिमी तटीय राज्यों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी है। खासकर 24 से 27 मई तक इन क्षेत्रों में मूसलाधार वर्षा की संभावना है। वहीं बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और अंडमान-निकोबार में भी गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है। (Delhi NCR rain alert)

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में तेज हवाओं के साथ बारिश संभव है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और गुजरात में भी हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

दूसरी ओर, राजस्थान के जैसलमेर में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 22 मई को तापमान 48°C पहुंच गया, जो 2010 के रिकॉर्ड की बराबरी है। यहां पिछले 12 दिनों से मौसम सूखा बना हुआ है। मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में 27 मई तक हीटवेव की चेतावनी दी है। (Delhi NCR rain alert)

मौसम विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने और जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे रुकने से परहेज करने की हिदायत दी गई है। (Delhi NCR rain alert)

Back to top button
error: Content is protected !!