Trending

धमतरी : नपं कुरूद उपचुनाव में कांग्रेस से उत्तम व भाजपा से प्रकाश ने अपना नामांकन दाखिल किया

कुरूद : नगर पंचायत कुरूद के उपचुनाव वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद पद हेतु लोगों ने अपना नामांकन पत्र भरा। जिसमें कांग्रेस पार्टी से 6 उम्मीदवार विशाखा बाई साहू, संतोष कुमार प्रजापति, तुकेश कुमार साहू, अशोक साहू, उत्तम साहू, मनोज कुमार अग्रवाल ने नामांकन फार्म भरे वही भारतीय जनता पार्टी से प्रकाश चैनवानी, कृष्णकांत साहू, मोहन लाल अग्रवाल ने अपना नामांकन दाखिल किया।

नगर पंचायत कुरूद के उपचुनाव में पार्षद पद के लिए भाजपा एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

कांग्रेस से उत्तम व भाजपा से प्रकाश ने अपना नामांकन दाखिल किया
भाजपा पार्टी  से प्रकाश ने अपना नामांकन दाखिल किया

भारतीय जनता पार्टी के प्रकाश चैनवानी एवं कांग्रेस पार्टी से उत्तम साहू को उम्मीद्वार घोषित किया गया है। भरे गए नामांकन पत्रों की स्कूटनी 4 दिसम्बर तथा 6 दिसंबर को नाम वापसी के बाद के बाद ही चुनाव मैदान में कितने लोग उम्मीदवार होंगे।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ नर्सिंग संगठन के द्वारा उच्च न्यायालय में अपनी मांग को लेकर गुहार, पढ़िए क्या-क्या थी मांगे

नामांकन के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों ने अपने पार्टी के वरिष्ठ लोगों के साथ सूर्य नमस्कार चौक से बाजे गाजे के साथ जुलूस निकालकर तहसील कार्यालय पहुंच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किए।

कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी उत्तम साहू के नामांकन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर पंचायत कुरूद अध्यक्ष तपन चंद्राकर, पूर्व विधायक लेखराम साहू, मोहन लालवानी, हितेंद्र केला, रमेश पांडे प्रहलाद चंद्राकर, रमेश सिन्हा आदि लोगो के उपस्थिति में नामांकन दाखिल किया।

इसे भी पढ़े:Chhattisgarh : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके नई दिल्ली प्रवास के दौरान सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने सौजन्य मुलाकात की

वहीं भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी प्रकाश चैनवानी के नामांकन में मंडल अध्यक्ष कुलेश्वर चंद्राकर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रविकांत चंद्राकर, पूर्व अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर, मोहन अग्रवाल, कृष्णकांत साहू, मूलचंद सिन्हा, भोजराज चंद्राकर, टिकेश साहू, प्रभात बैस, चंद्रशेखर चंद्राकर, अनुराग चंद्राकर, भारत भूषण पंचायन, प्रदीप यादव, हर्षित अग्रवाल, कमलेश चंद्राकर की उपस्थिति में नामांकन दाखिल किया।

Related Articles

Back to top button