छत्तीसगढ़ BJP का विधानसभा घेराव, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और बृजमोहन गिरफ्तार

BJP Vidhansabha Gherao: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में BJP करीब एक लाख लोगों के साथ विधानसभा का घेराव कर रही है। घेराव के पहले BJP नेताओं की सभा हुई। सभा के बाद कार्यकर्ता विधानसभा घेरने निकल गए। इसके बाद पुलिस से उनकी झूमाझटकी हुई। वहीं BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर केनन चलाई। भीड़ के सामने स्मोक बम फेंके। इधर, पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। कार्यकर्ताओं की भीड़ विधानसभा परिसर के नजदीक तक पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें:- वन मंत्री मोहम्मद अकबर की मां की अंतिम यात्रा में शामिल हुए CM भूपेश

वहीं विधानसभा जाने वाले रास्ते में जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात है। कोशिश है कि किसी भी तरह से कार्यकर्ताओं को रोका जाए, लेकिन कार्यकर्ताओं की भीड़ लगातार आगे बढ़ रही है। घेराव शुरू होने से पहले ही भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 2 किलोमीटर पहले सड़क पर लगाई गई बैरिकेडिंग तोड़ दी थी। इसके बाद कार्यकर्ताओं की भीड़ पहुंची। सभा में प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि इस बार यहां सरकार बदलनी है। नवंबर तक ये आंदोलन हमको करना है। आज मुझे और रमन सिंह को भी लगभग एक घंटे जाम में फंसे रहना पड़ा। सड़क पर भी ऐसी ही भीड़ दिखनी चाहिए। इस आंदोलन का नाम मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन है। सबसे पहले आवासहीन हितग्राहियों के पैर पखारकर आंदोलन में उनका स्वागत किया गया था। उसके बाद यह आंदोलन शुरू हुआ है। (BJP Vidhansabha Gherao)

कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व CM रघुवर दास ने कहा कि आज के घेराव से स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश की जनता बदलाव के मूड में है। आजादी के इतने सालों के बाद भी यहां गरीबों को आवास की सुविधा नहीं मिली है। 7.5 लाख बेघरों का घर बनाने का काम रमन सिंह ने किया था। आज ये जनता सरकार से पूछ रही है कि आपने कितने लोगों को आवास दिया। कांग्रेस सरकार में गरीबों की योजना लागू नहीं की जा रही है। यहां सरकार के संरक्षण में शराब सिंडिकेट चल रहा। कोल सिंडिकेट चल रहा है। झारखंड में भी ये चल रहा है। (BJP Vidhansabha Gherao)

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि ED और IT के छापे में इनके अधिकारी जेल जा रहे। राज्य में भ्रष्टाचार फैला है। अपने संबोधन में रमन सिंह ने कहा कि अगर आवास नहीं दोगे तो हम सरकार बदलकर 16 लाख आवास बना देंगे। 4 किलोमीटर तक कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दी है। हम लोग सरकार को चेतावनी देने के लिए आए हैं। बताने आए हैं कि आवास की जो योजना है। ये आवास गरीब जनता का है।16 लाख आवास देना पड़ेगा। मंत्री टीएस सिंहदेव ने क्यों इस्तीफा दे दिया। कोयले की दलाली में सबके चेहरे काले पड़ गए हैं। (BJP Vidhansabha Gherao)

https://twitter.com/BJP4CGState/status/1635960869564579841?cxt=HHwWgoCwjcjvjLQtAAAA

BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भीख नहीं अधिकार चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का जो मुख्यमंत्री बनेगा , वह पहले प्रधानमंत्री आवास के लिए हस्ताक्षर करेगा। फिर मुख्यमंत्री निवास जाएगा। साव ने कहा कि कांग्रेस ने कभी गांव गरीबों की चिंता नहीं की। याद कर लो गांव का तरक्की का कारण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना है। आज किसान के लिए किसान क्रेडिट की शुरुआत हुई है तो उसकी शुरुआत भाजपा ने की है। ये सरकार अगले चुनाव में जाने वाली है। सरकार आवास योजना को लेकर झूठ बोल रही है। सरकार चाहती ही नहीं है कि आवास योजना लागू हो। प्रधानमंत्री ने यह सपना देखा है कि हर गरीब को मकान मिलना चाहिए। इन्होंने गरीब हटाओ का नारा देकर देश में 70 साल राज किया। चुनाव के समय पर कमल छाप का बटन दबाओगे तो करंट जिधर लगेगा और कांग्रेसी कुर्सी से गिरेंगे। (BJP Vidhansabha Gherao)

Related Articles

Back to top button